एक्सप्लोरर

दिल्ली: वेबसाइट के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की टीम नें एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स हासिल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे. पुलिस ने इस गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली: पुलिस ने ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स हासिल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे. पुलिस ने इस गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनके नाम विकास झा, विक्की उर्फ हिमांशु व अविनाश हैं. ये तीनों पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों के शहरों में घूमते रहे. इतना ही नहीं मौज मस्ती के लिए चारों फाइव स्टार होटल में ठहरते थे. खासबात ये है कि विकास और अविनाश को कोरोना काल के चलते अदालत से जमानत मिली थी, लेकिन ये दोनों जेल से बाहर आकर ठगी का धंधा फिर से करने लगे.

विकास के खिलाफ पहले से 21 मामले दर्ज हैं जबकि अन्य दोनों के खिलाफ 5-5 मामले दर्ज हैं. इनके पास से एक लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड, 85 हजार रुपये, 3 वाई-फाई डोंगल बरामद किए हैं.

क्या है मामला

डीसीपी नार्थ डिस्ट्रिक एंटो अल्फोंस का कहना है कि एमएचए के साइबर कम्पलेंट पोर्टल को शिकायत मिली थी. जिसमें बुराड़ी इलाके के रहने वाले पीड़ित ने बताया उनके बैंक क्रेडिट कार्ड से बिना ओटीपी नंबर शेयर करे 37 हजार रुपए कट गए. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित के पास बल्क एसएमएस आया था, जिसमें क्रेडिट कार्ड प्वाइंट लेने के लिए एक लिंक भेजा गया था. उस लिंक को खोलने के बाद पीड़ित ने कार्ड और ई-मेल आईडी की वेबसाइट पर शेयर की थी. उसके बाद ही शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी हुई. शिकायत के आधार पर बुराड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.

कैसे पकड़े गए

साइबर सेल ने जांच के दौरान 100 से ज्यादा मोबाइल नंबर को जांच के दायरे में लिया. जिसके बाद आरोपियों की पहचान करने में सफलता मिली. टैक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिल्ली, यूपी, हरियाणा और चंडीगढ में रेड की. आखिर में विकास झा और हिमांशु उर्फ विक्की को दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर कुरुक्षेत्र से पकड़ लिया गया. दोनों चंडीगढ से आगरा जा रहे थे. इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने इनके तीसरे साथी अविनाश को भी गिरफ्तार कर लिया.

ऐसे करते थे ठगी

पुलिस का दावा है कि आरोपी विकास झा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसे कम्पयूटर और कोडिंग का अच्छा ज्ञान है. उस पर इस तरह के 21 अपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और पहले गिरफ्तार भी हो चुका है. जेल से जमानत पर बाहर निकलने के बाद उठाने उसने एजयूकेशन फॉर्म से संबंधित में एक वेबसाइट बनायी. जिसमें फॉर्म भरने वाले से उसका पूरा नाम, ईमेल आईडी, ईमेल पासवर्ड, फोन नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, एक्सपाइरी डेट, सीवीवी नंबर, जन्म तिथि की जानकारी ली जाती.

इसके अलावा विकास खरीदे गए बैंक डाटा की मदद से क्रेडिट कार्ड होल्डर को बल्क मैसेज भेज देता था, जिसमें प्वाइंट मिलने का लालच दिया जाता था. पीड़ित मैसेज लिंक को खोल वेबसाइट पर इन सभी जानकारी को भर देता था, जिसके बाद विकास झा पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से रुपए, शोरुम से गोल्ड व महंगे मोबाइल खरीदने में इस्तेमाल करता. इसके अलावा लॉकडाउन में शोरुम बंद होने की वजह से वह रुपए ट्रांसफर कर फर्जी बैंक खाते में डलवा लेता था. जिसके बाद उस रकम को अपने एकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता था.

पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने से बचने के लिए वह पुणे, पंजी, बंगलुरु, इंदौर, जयपुर, सूरत, चंडीगढ, शिमला, आगरा आदि शहरों में जाकर एटीएम से रुपए निकालता था, ताकि कोई उसे न पहचान सके. आरोपी फाइव स्टार होटलों में ठहरते थे. एक रात से ज्यादा किसी शहर में नहीं रुकते थे.

यह भी पढ़ें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget