एक्सप्लोरर

दिल्लीः 6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, डॉक्टरों ने इलाज से किया इंकार तो परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

घटना बवाना थाने की है. जहां पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को जानकारी दी. कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्लीः दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने छह साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और जब उसे एक अस्पताल ले जाया गया तो वहां के डॉक्टरों ने आपात सेवा बंद होने का हवाला देते हुए किसी और अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद वहां उग्र भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की. डॉक्टरों ने यह दावा किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति को बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय सामने आई जब एक राहगीर ने दावा किया कि उसने करीब 40 साल के व्यक्ति को बच्ची को 'अनुचित' ढंग से छूते हुए देखा. बच्ची अपने घर से कुछ दूर ही खेल रही थी इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा था.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने इसके बाद बवाना पुलिस थाने में संपर्क करके इस घटना की जानकारी दी. वहीं कथित तौर पर अस्पताल के एक वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी के साथ एक समूह के लोग बहस कर रहे हैं और बाद में अस्पताल के सामानों को तोड़ रहे हैं.

डॉक्टरों और परिजनों के बीच हुई झड़प

किंग्सवे कैंप क्षेत्र में स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजीव सागर ने बताया कि करीब छह बजे ग्रामीण लोगों, सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टरों के बीच झड़प हुई.

उन्होंने बताया, ''पहले एक व्यक्ति को कई जख्मों के साथ हमारे अस्पताल लाया गया और उसका इलाज किया जा रहा था. इसके कुछ देर बाद यौन उत्पीड़न की पीड़िता बच्ची को हमारे यहां लाया गया. हम प्रोटोकॉल के मुताबिक उसकी जांच के लिए जो कर सकते थे हमनें किया और इसके बाद उसे प्रसूति गृह भेज दिया गया.''

उन्होंने दावा किया, 'बच्ची की डॉक्टरी जांच के लिए कुछ और टेस्ट की जरूरत थी. लेकिन चार बजे के बाद हमारी आपात सेवा बंद हो जाती है. हमने मरीज को डॉ बीएसए अस्पताल रेफर किया जो यहां से 8-10 किलोमीटर की दूरी पर है. इसके बाद भीड़ आई और सामान और अन्य चीजें तोड़ने लगी. हमारे कर्मचारी उग्र ग्रामीणों से बचकर भागने लगे.''

मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने व्यक्ति को पीटने की कोशिश भी की. उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस और एक वरिष्ठ अधिकारी को घटना के बारे में जानकारी दी गई.

अधिकारी ने बताया कि वह कल औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराएंगे. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जिसे गिरफ्तार किया गया है उसी को अस्पताल लाया गया था या किसी और को लाया गया था.

दिल्ली: मुखर्जी नगर में ड्राइवर सरबजीत की पिटाई पर तीसरे दिन भी तनाव, देर रात भीड़ थाने पहुंची

चमकी बुखार के बारे में हर वो बात जो आपको जाननी है बेहद जरूरी, देखिए ये खास रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget