एक्सप्लोरर

Omicron Case in Delhi: दिल्ली में ओमिक्रोन का पहला केस दर्ज, तंजानिया से आया शख्स हुआ संक्रमित, देश में अब तक 5 मामले

Omicron Variant First Case in Delhi: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक जो भी लोग अन्य देशों से आ रहे है सबका टेस्ट किया जा रहा है. 17 लोग पॉजिटिव हैं, जो बाहर से आए थे.

Omicron one more case in India: दिल्ली में पहला ओमिक्रोन का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक जो भी लोग अन्य देशों से आ रहे है सबका टेस्ट किया जा रहा है. बाहर से आए 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इसके अलावा उनके परिवार के 6 लोग भी पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं. कुल 23 लोग ऐसे हैं, जिनका दोबारा टेस्ट किया जा रहा है. जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद 12 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिसमें शुरुआती रिपोर्ट में एक शख्स को ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया है. ये शख्स तंजानिया से आया है. हालांकि फिलहाल ये संभावित मामला ही है, इसकी फाइनल रिपोर्ट कल आएगी. शुरुआती रिपोर्ट में इसे ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने केंद्र सरकार से बार बार मांग की है कि, जहां भी ओमिक्रोन वेरिएंट फैला हुआ है, वहां से फ्लाइट्स को बंद किया जाए. केंद्र सरकार को इस पर जल्द फैसला लेना चाहिए. ओमिक्रोन वेरिएंट को देश में फैलने से रोकने में ये फैसला मददगार साबित हो सकता है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये कोरोना का नया वेरिएंट है, पुराने वेरिएंट की तरह ही इसका इलाज किया जा रहा है. सत्येंद्र जैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी लोग घर से बाहर निकलें वो मास्क लगाएं. जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है वो जल्द वैक्सीन भी लगवा लें.

देश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के ओमिक्रोन के दो नए मामले मिले थे. जिनमें एक गुजरात के 72 वर्षीय व्यक्ति जबकि महाराष्ट्र के 33 वर्षीय व्यक्ति के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. अब तक देश में इस वेरिएंट के कुल 5 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इससे पहले, कर्नाटक में दो व्यक्ति वायरस के इस वेरिएंट से पॉजिटिव पाए गए थे.

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और मिजोरम को पत्र लिखकर कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए कड़ी नीति अपनाने के लिए कहा था. कुछ जिलों में संक्रमण के बढ़ते मामलों, साप्ताहिक संक्रमण दर और साप्ताहिक मृत्यु के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Elections 2022: यूपी में किस पार्टी की बन सकती है सरकार, किसके हिस्से में जा सकते हैं सबसे ज्यादा वोट, एक क्लिक में जानें सबकुछ

ये भी पढ़ें-  गुलाम नबी आजाद बोले- विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करें सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget