एक्सप्लोरर

दिल्ली: 'इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे' पर कई मॉल और होटल प्लास्टिक मुक्त घोषित

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने राजधानी के कई मॉल्स और होटलों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित कर किया है. 'इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे' पर चारों जोन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

नई दिल्ली: 'इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे'  के मौके पर दक्षिण दिल्ली के कई मॉल्स और होटलों को शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित कर दिया गया है. ये घोषणा दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की कोशिशों का नतीजा है. दिल्ली का सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत, डीएलएफ एवेन्यू साकेत, एमजीएफ मॉल साकेत, ऐंबियंस मॉल, डीएलएफ प्रोमेनेड वसंत कुंज, आईटीसी शेरेटन होटल, साकेत ग्रांड होटल वसंत कुंज, हयात होटल, इरोज होटल नेहरू प्लेस, डीएलएफ एम्पोरियो वसंत कुंज मॉल को प्लास्टिक फ्री घोषित किया है. 

दिल्ली में दक्षिणी नगर निगम ने 'इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे' पर चारों जोन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सभी जोन में निगम अधिकारियों और पार्षदों की उपस्थिति में जन जागरूकता अभियान चलाए गए और प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किए गए. जिसमें दक्षिणी जोन के विभिन्न मॉल और होटलों को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया गया है. सेलेक्ट सिटी मॉल साकेत, डीएलएफ एवेन्यू साकेत, एमजीएफ मॉल साकेत, ऐंबियंस मॉल, डीएलएफ प्रोमेनेड वसंत कुंज, आईटीसी शेरेटन होटल, साकेत ग्रांड होटल वसंत कुंज, हयात होटल, इरोज होटल, नेहरू प्लेस, डीएलएफ एम्पोरियो, वसंत कुंज शामिल है. दक्षिणी जोन की कई आरडब्ल्यूए से एकत्रित 1000  किलो प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए यूएनडीपी संस्था को भी दिया गया. 


दिल्ली: 'इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे' पर कई मॉल और होटल प्लास्टिक मुक्त घोषित

'इंटरनेशनल प्लास्टिक डे' के मौके पर पश्चिमी जोन के विकासपुरी मार्केट में 'पलागिंग रन' आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्रीय उपायुक्त व निगम पार्षद ने रन में शामिल होकर सड़कों पर बिखरे प्लास्टिक कचरे को उठाया और नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए. पश्चिमी जोन में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित करने के लिए विभिन्न होटलों व मॉल के साथ भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और  सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलवाई गई. जिस ज्ञापन पर यूनिटी मॉल, होटल पिकाडिली, जनक पुरी, पैसिफिक मॉल सुभाष नगर, एस के प्रीमियम हरि नगर, होटल ट्यूलिप हरि नगर, आर-क्यूब मोनाड मॉल राजा गार्डन ने भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.

तो वहीं नजफगढ़ जोन में भी 'प्लान द बेन' अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक द्वारा पॉलिथीन की थैलियों की जगह कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया और शपथ दिलाई गई. साथ ही मध्य जोन में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया और लोगों को 1000 कपड़े के बाद थैले वितरित किए गए.

ये भी पढ़ें-
Weather Update: दिल्ली में गर्मी से कुछ राहत, उत्तर भारत में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट का अनुमान

Petrol Diesel 4 July: पेट्रोल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में भी शतक मारने के बेहद करीब, जानें अपने शहर का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget