एक्सप्लोरर

Delhi में Corona के 7498 नए मामले, स्कूल खोलने और वीकेंड कर्फ्यू पर चर्चा, पाबंदियों में राहत की उम्मीद

दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के बीच गुरुवार को डीडीएमए की बैठक होगी. इस बैठक में वीकेंड कर्फ्यू खत्म किए जाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है.

Delhi COVID 19 Cases: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के दैनिक आने वाले मामलों में पिछले कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7498 नए मामले आए हैं और 29 मरीजों की मौत हुई है. वहीं इतने ही समय में 11,164 मरीज संक्रमण से उबरे हैं. इस समय संक्रमण दर 10.59 फीसदी है और 38,315 मरीजों का इलाज शहर में चल रहा है.

कोरोना के कम होते मामलों के बीच गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी. इस बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. इस बैठक में वीकेंड कर्फ्यू हटाने और दुकानें खोलने संबंधी सम-विषम योजना को खत्म करने पर फैसला लिया जा सकता है. बैठक के एजेंडे में स्कूलों को फिर से खोलने का मुद्दा भी शामिल है.

क्या खुलेंगे स्कूल?

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को फिर से खोले जाने की वकालत की. उन्होंने बुधवार को कहा कि अगर अभी स्कूल नहीं खोले गए तो बच्चों की एक पीढ़ी पीछे छूट जाएगी. सिसोदिया ने यह टिप्पणी महामारी विज्ञानी और लोक नीति विशेषज्ञ चंद्रकांत लहरिया के नेतृत्व में अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद की. 

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "डॉ लहरिया व यामिनी अय्यर के नेतृत्व में दिल्ली के बच्चों के अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूलों को फिर से खोलने के लिए 1600 से अधिक अभिभावकों के हस्ताक्षरों वाला एक ज्ञापन मुझे सौंपा. हम इस बारे में निर्णय लेने वाले प्रमुख देशों में आखिरी क्यों हैं?" सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं.

उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी
शहर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13 जनवरी को 94,160 पहुंचने के बाद महज 12 दिनों के भीतर घटकर आधी रह गयी है. गौरतलब है कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या आधी होने में 21 दिन लगा था. कोविड की तीसरी लहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13 जनवरी को बढ़कर 94,160 हो गयी थी.

दिल्ली में 13 जनवरी को कोरोना के 28867 मामले आए थे, जो महामारी शुरू होने के बाद से अबतक एक दिन में संक्रमण के आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या थी. शहर में मंगलवार को 6028, सोमवार को 5760, रविवार को 9197, शनिवार को 11486 और शुक्रवार को 10756 मामले आए थे. 

Republic day परेड में Air Force की झांकी का हिस्सा बनीं भारत की पहली महिला Rafale विमान पायलट, जानें उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget