एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: दिल्ली में वायरस का खतरा बढ़ा, लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मौतें

दिल्ली में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5 लाख 29 हजार 863 पहुंच गयी है जिनमें से 4 लाख 81 हजार 260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. रविवार को इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 40,212 रही जबकि शनिवार को यह संख्या 39,741 थी.

नई दिल्ली: राजधानी में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. लगातार तीसरे दिन यहां 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 6,746 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 12.29 रही. वहीं संक्रमण से 121 और लोगों की मौत के बाद राजधानी में मृतक संख्या 8,391 पहुंच गयी.

दिल्ली में अब तक एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले 11 नवंबर को सामने आए थे जब 8,593 संक्रमितों का पता चला था. उस दिन 85 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी थी. रविवार को संक्रमण से मौत के 121 मामले दर्ज किए गए. पिछले 11 दिन में पांचवीं बार एक दिन में मौत के मामलों की संख्या 100 से अधिक है.

दिल्ली में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5 लाख 29 हजार 863 पहुंच गयी है जिनमें से 4 लाख 81 हजार 260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. रविवार को इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 40,212 रही जबकि शनिवार को यह संख्या 39,741 थी. वहीं कोविड अस्पतालों में कुल बिस्तरों की संख्या 17,365 है जिनमें से 7,947 खाली हैं.

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर बाजार बंद करने का आदेश पश्चिम दिल्ली जिले के अधिकारियों ने रविवार को नांगलोई में शाम में लगने वाले दो बाजारों को सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसे कोविड-19 की रोकथाम संबंधी नियमों के उल्लंघन को लेकर बंद करने का आदेश दिया. एक आदेश जारी कर पंजाबी बस्ती बाजार और जनता मार्केट को 30 नवंबर तक बंद करने का निर्देश दिया.

अधिकारी ने कहा, "बार-बार निर्देशों और चेतावनियों के बावजूद रेहड़ी-पटरी वाले दोनों बाजारों में विक्रेताओं और खरीदारों द्वारा मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाकर रखने और कोविड-19 से सुरक्षा के अन्य उपायों के बारे में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा था."

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस और उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के दलों के साथ बाजारों को बंद कराया. शाम के समय लगने वाले इन बाजारों में करीब 200 दुकानदार रोजमर्रा के उपयोगी अनेक सामान की दुकानें लगाते हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना अपडेट: देश में लगातार 16वें दिन दर्ज हुए 50 हजार से कम केस, 24 घंटे में आए 44 हजार मामले

नगरोटा में मारे गए चारों आतंकी जैश के कंमाडर थे, पाकिस्तानी आर्मी ने दी थी खास कमांडो ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
LIVE: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
CJP प्रोटेस्टः फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget