एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution : प्रदूषण के स्तर में कमी के बाद दिल्ली में फिर से खुले स्कूल, दफ़्तर भी अब पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे

अब फुल केपेसिटी के साथ दफ़्तर खुलेंगे, स्कूलों में बंद आडटडोर एक्टिविटी भी खोली जा रही है. GRAP-3 की पाबंदियां फिलहाल लागू रहेंगी. सिर्फ़ GRAP-4 की पाबंदियों को ही हटाया जा रहा है.

Delhi Air Pollution : वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण कम होने के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से GRAP-4 के प्रतिबंधों को रद्द करने के निर्देश जारी किए हैं. इसके बाद आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai)ने दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की.

मीटिंग के बाल दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि GRAP-4 के तहत जितनी भी पाबंदियां दिल्ली में लगाई हैं, वो सभी अब हटाने का फ़ैसला लिया गया है. इसके मुताबिक़ दिल्ली में ट्रकों की एंट्री फिर से खोली जा रही है. सरकारी दफ़्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए जो वर्क फ़्रॉम होम के आदेश दिए गए थे उसे भी अब वापस लिया जा रहा है. यानि अब फुल केपेसिटी के साथ दफ़्तर खुलेंगे. हाईवे, पाइपलाइन आदि से जुड़े कंस्ट्रक्शन वर्क पर लगे प्रतिबंध को भी हटाने का फ़ैसला लिया गया है हालांकि बाक़ी कंस्ट्रक्शन पर बैन अभी जारी रहेगा. 9 तारीख़ से प्राइमरी स्कूल फिर से खोले जा रहे है. स्कूलों में बंद आडटडोर एक्टिविटी भी खोली जा रही है. 

राय ने कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों प्रदूषण का स्तर 450 से ज़्यादा पहुंच गया था. इसके बाद CAQM ने GRAP-4 की पाबंदी लागू करने के निर्देश दिए थे. इसमें ट्रकों की एंट्री पर बैन लगाया गया और पांचवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे, और साथ ही सरकारी दफ़्तर में 50% वर्क फ़्रॉम होम के भी आदेश दिए गए थे. गोपाल राय ने कहा कि पिछले दो दिन से प्रदूषण का स्तर पहले से कम नज़र आ रहा है. अब दिल्ली का AQI 350 के आसपास बना हुआ है और पराली जलाने की घटना भी कम हुई है. इसको ध्यान में रखते हुए CAQM (Commission for Air Quality Management) ने निर्देश दिए हैं कि GRAP-4 के प्रतिबंध हटाकर एक बार फिर GRAP-3 के प्रतिबंध लागू रहेंगे. 

GRAP-3 की पाबंदियां लागू रहेंगी 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि GRAP-3 की पाबंदियां लागू रहेगी. सिर्फ़ GRAP-4 की पाबंदियों को ही हटाया जा रहा है. GRAP-3 के तहत किन चीजों पर प्रतिबंध रहेगा, इसकी जानकारी देते हुए गोपाल राय ने कहा कि रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, डिफ़ेंस, अस्पताल आदि के कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम के अलावा बाक़ी सभी जगहों पर कंस्ट्रक्शन वर्क पर अभी प्रतिबंध जारी रहेगा. इसके साथ ही BS-3 पेट्रोल और BS-4 की सभी प्रकार की डीज़ल गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा. हालांकि ज़रूरी सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों का अनुमति दी गई है. इसके साथ ही प्रदूषण कम करने करने को लेकर की सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग, फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियों के ज़रिए पानी का छिड़काव जैसे काम जारी रहेंगे. 

बीजेपी द्वारा दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल

वहीं इस दौरान प्रदूषण को लेकर बीजेपी द्वारा दिल्ली सरकार पर उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ये मुद्दा बनाना अलग बात है. इस पर राजनीति करना उनका काम है. हम बस अपना काम कर रहे हैं. गोपाल राय ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं कम हो रही हैं, दिल्ली में ऐसी घटनाएं नगण्य हैं, इक्का दुक्का घटनाएं बॉर्डर पर होती हैं जिसकी हम SDM से इस पर रिपोर्ट लेंगे. 

ये भी पढ़े : EWS Quota Verdict Highlights: जारी रहेगा 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण, केंद्र के संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर | पढ़ें 10 प्वाइंट

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget