एक्सप्लोरर

दिल्ली: तारीखों के एलान के बाद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ये चुनाव काम पर होगा

8 फरवरी को दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. कुल 1,46,92,136 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. वोटिंग के लिए 13750 पोलिंस स्टेशन बनाए जाएंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये चुनाव काम पर होगा. उन्होंने ट्वीट करते हुए ये बात कही. वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए. बता दें कि दिल्ली की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को वोटिंग होगी. 11 फरवरी को रिजल्ट का एलान किया जाएगा.

इस बार दिल्ली में कुल 1,46,92,136 वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 13750 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. 2689 जगहों पर वोटिंग होगी. 90 हजार कर्मचारी चुनाव में तैनात किए जाएंगे. बुजुर्ग भी पोस्टल बैलेट से वोट दे पाएंगे. उन्हें पांच दिन पहले ही पर्चा भरना पड़ेगा. चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है. अब सरकार किसी भी योजना का एलान नहीं कर पाएगी.

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है. 14 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 21 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी. नामांकन की स्क्रूटनी की आखिरी तारीख 22 जनवरी होगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है.

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर चुनाव जीत दर्ज की थी. तीन सीटें बीजेपी के खाते में गई थी. कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे. दिल्ली में विधआसभा की कुल 70 सीटें हैं.

2015 में किसको कितने वोट शेयर

साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 की 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. आप को कुल 54.34 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी ने 69 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे चुनाव में 32.19 फीसदी वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस ने भी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. कांग्रेस को 2015 के विधानसभा चुनाव में महज 9.65 फीसदी वोट मिले थे. 70 विधानसभा सीटों में से 58 सीटें सामान्य केटेगरी की हैं. जबकि 12 सीटें आरक्षित हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget