एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने शेयर किया नमाज़ियों का वीडियो, दिल्ली पुलिस ने कहा- अफवाह फैलाने से पहले जांच करें, ये झूठ है

इस वीडियो की पड़ताल एबीपी न्यूज़ ने अपने शो 'सच्चाई का सेंसेक्स में भी की थी. प्रवेश वर्मा के अलावा भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई और लोगों ने भी शेयर किया और वही दावा किया जो प्रवेश वर्मा ने किया.

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ पढ़ रहे हैं. अब बीजेपी सांसद के इस दावे को दिल्ली पुलिस ने झूठा करार दिया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने जब उन्हें ट्विटर पर जवाब दिया तो उन्होंने कुछ देर बाद अपना ट्वीट डिलीट कर लिया.

डीसीपी ईस्ट दिल्ली की ओर से प्रवेश वर्मा के ट्वीट पर जवाब दिया गया, "ये पूरी तरह से झूठ है. अफवाह फैलाने के लिए दुर्भावनापूर्ण इरादे से इस पुराने वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है. कृपया कर अफवाह फैलाने और पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लिया करें."

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने शेयर किया नमाज़ियों का वीडियो, दिल्ली पुलिस ने कहा- अफवाह फैलाने से पहले जांच करें, ये झूठ है (प्रवेश वर्मा के ट्वीट पर दिल्ली पुलिस का जवाब)

प्रवेश वर्मा ने अपने ट्वीट में दावा किया था, "कोई भी धर्म कोरोना वायरस के चलते इन हरकतों की इजाज़त देता है? लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण तरह से धज्जियां उड़ा दीं. जिन मौलवियों  की तनख्वाहें बढ़ा रहे थे केजरीवाल, उनकी तनख्वाहें काट दो, ये हरकतें अपने आप रुक जाएंगी या आपने दिल्ली को नष्ट करने की कमस खा ली है?"

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने शेयर किया नमाज़ियों का वीडियो, दिल्ली पुलिस ने कहा- अफवाह फैलाने से पहले जांच करें, ये झूठ है (बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के ट्वीट का स्क्रीन ग्रैब)

आपको बता दें कि इस वीडियो की पड़ताल एबीपी न्यूज़ ने अपने शो 'सच्चाई का सेंसेक्स में भी की थी. प्रवेश वर्मा के अलावा भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई और लोगों ने भी शेयर किया और वही दावा किया जो प्रवेश वर्मा ने किया. हालांकि दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया कि ये वीडियो पुराना है और इसका लॉकडाउन के दौरान नमाज़ पढ़ने से कोई ताल्लुक नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget