एक्सप्लोरर

दिल्लीः यूट्यूब पर सीखा नकली नोट बनाने का तरीका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को एक सूचना मिली की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहाड़गंज साइड पर एक व्यक्ति के पास कुछ नोट है, जो नकली हो सकते हैं. यह सूचना एक ई रिक्शा चालक जावेद द्वारा पुलिस को दी गई थी.

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने यूट्यूब देखकर नकली भारतीय नोट छापना सीख लिया. आरोपी व्यक्ति ने केवल सीखा बल्कि उन्हें छाप कर वह बाजार में भी चलाने लगा. एक ई रिक्शा चालक की सूझबूझ और सतर्कता के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 50 और ₹100 के नकली नोट बरामद किए हैं. आरोपी का नाम सैयद मोहम्मद इमरान है, जो जामा मस्जिद इलाके का रहने वाला है.

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक प्रिंटर स्कैनर और कंप्यूटर बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से नकली नोट छाप कर बाजार में चला रहा था. आरोपी के पास से कुल ₹27,450 के नकली नोट बरामद किए गए हैं. आरोपी जामा मस्जिद इलाके में बुक शॉप चलाता था लेकिन लॉक डाउन के चलते उसका काम बंद हो गया था.

जावेद का एक शख्स से झगड़ा हो रहा था और वह व्यक्ति सवारी के तौर पर जावेद के ई रिक्शा में बैठकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचा था. उस व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इमरान के रूप में हुई और उसके पास से 50 और 100 रुपए के 23 नोट बरामद किए गए. जब नोटों की जांच की गई तो वे नकली पाए गए. जिसके बाद मोहम्मद इमरान को तुरंत ही गिरफ्तार करके पहाड़गंज थाने ले जाया गया.

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में इमरान ने खुलासा किया कि वे स्वयं इन नोटों को पिछले कुछ समय से छाप रहा था. उसने यूट्यूब पर नोट स्कैन करके छापने का वीडियो देखा था. उसने वहां से नोट छापना सीखा और फिर अपने घर पर स्कैनर प्रिंटर की मदद से नोट छापना शुरू किया.

इमरान का कहना है कि वह जानबूझकर 100 और ₹50 के नोट छाप रहा था, क्योंकि छोटे नोट आसानी से बाजार में चल जाते हैं और लोग पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देते. पुलिस का कहना है कि इमरान के पास से जो नकली नोट बरामद किए गए हैं, वे काफी फाइन क्वालिटी के हैं.

मुंबई में एक करोड़ रुपये के कीमत की नेपाली चरस ज़ब्त, दो लोग गिरफ्तार

राजस्थान में राहुल गांधी बोले- अगर संसद में खड़े होकर मैंने गलती की, तो वो गलती बार-बार करूंगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है पूरा मामला
जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है पूरा मामला
LPG Gas Crisis: राज्यसभा में खरगे ने LPG पर उठाया सवाल तो किरेन रिजिजू ने टोका, जेपी नड्डा बोले- 'संकट भारत के चलते नहीं'
राज्यसभा में खरगे ने LPG पर उठाया सवाल तो रिजिजू ने टोका, नड्डा बोले- 'संकट भारत के चलते नहीं'

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget