एक्सप्लोरर

दिल्ली: लोगों को सड़क पर मिला 200 रुपये का नोट, कोरोना फैलाने की साजिश के बाद मची अफरातफरी

दिल्ली में कुछ लोगों को सड़क पर 200 रुपये का नोट दिखाई दिया.पुलिस ने आकार बात को साफ किया कि ये नोट किसी से गलती से गिरा था.

नई दिल्ली: एक तरफ देश कोरोना से जंग लड़ रहा है तो दूसरी तरफ कोरोना से जुड़ी हुई अफवाहों से भी. ये अफवाहें प्रशासन और लोगों को परेशान कर रही हैं. ये अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं और इसी में एक अफवाह है नोट के जरिए कोरोना को फैलाने की साजिश की. देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जहां पर नोट लोगों के घरों के सामने गिरा दिए जा रहे हैं. कुछ जगहों पर तो दावा किया गया कि नोटों के ऊपर लिखा गया कि इसमें कोरोना वायरस है अगर उठा सकते हो तो उठा लो.

200 को नोट गिरा हुआ मिला

इस तरह की अफवाहों के कारण लोगों में घबराहट है. ऐसी ही एक घटना दिल्ली के लॉरेंस रोड पर देखने को मिली. बुधवार को यहां पर 200 रुपये का नोट गिरा हुआ मिला. पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया और जब ध्यान दिया तो उसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों को लगा कि जानबूझकर कोरोना फैलाने के लिए यहां पर यह नोट गिराया गया है. जिसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई.

गलती से गिरा था नोट

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया हालांकि नोट की जो स्थिति थी उसको देखकर लग रहा था कि नोट गलती से गिरा था. बाद में पुलिस आई और नोट को जब्त कर के चली गई. जहां पर ये पूरा घटनाक्रम हुआ वहां पर मौजूद विकी मौर्या ने बताया कि जैसे ही लोगों ने नोट गिरा हुआ देख उन्हें काफी घबराहट होने लगी थी. भीड़ लगने लगी, लोग देखने के लिए आने लगे कि किसने यह नोट गिराया है.

लोग दे रहे हैं पुलिस को जानकारी

जिसके बाद से पुलिस को आना पड़ा खुद लोगों ने ही पुलिस को बुलाया था यह देखने के लिए कि कही इसके जरिए संक्रमण तो नहीं फैलाया जा रहा है. बाद में पुलिस ने भी यह साफ किया कि यह नोट गलती से गिरा था जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई मगर अभी भी हालात ऐसे हैं कि लोग लगातार नजर बनाए हुए हैं कि कहीं रोड पर कुछ भी गिराया हुआ ना मिले और अगर कोई भी ऐसी चीज दिख रही है जो कि रोड पर नहीं होनी चाहिए तो लोग तुरंत पुलिस को इनफॉर्म भी कर रहे हैं.

पिछड़े इलाकों में फैल रही है घबराहट

दिल्ली में पुलिस मुस्तैदी के साथ काम किया जिसकी वजह से यह घटना आगे नहीं बढ़ पाई मगर इस तरह की घटनाएं देश के पिछड़े इलाकों में काफी घबराहट फैला रही हैं. स्थिति खराब करने का काम कर रही हैं. पुलिस और प्रशासन के लिए इस वक्त के साथ-साथ अफवाहों से लड़ने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पढ़ें-

तब्लीगी जमात मामला: दस्तावेजों से नया खुलासा, ईडी को है मनी लॉन्ड्रिंग का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget