एक्सप्लोरर

बारिश और हवा चलने से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में हुआ काफी सुधार

बारिश और तेज हवा चलने से दिल्ली को राहत मिली है. 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और रविवार को बारिश होने से प्रदूषक तत्वों को बिखरने में मदद मिली.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और अनुकूल गति से हवा के चलने की वजह से वायु गुणवत्ता में "काफी" सुधार आया है. हवा की गुणवत्ता 15 दिन तक 'बहुत खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में थी.

शहर में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. रविवार को एक्यूआई 435 और शनिवार (दिवाली) को यह 414 था. दिल्ली का एक्यूआई पिछली बार दो नवंबर को ' खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया था. एक्यूआई शाम छह बजे तक 'मध्यम' श्रेणी में पहुंच गया था.

केंद्र सरकार की दिल्ली के लिए वायु गुणवता शीध्र चेतावनी प्रणाली ने कहा कि बारिश और तेज हवाओं के कारण दिवाली के बाद एक्यूआई में "काफी " सुधार आया है. इसके मंगलवार को भी "मध्यम" श्रेणी में रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता के बुधवार को मामूली रूप से खराब होने और "खराब " श्रेणी में जाने के आसार हैं.

दिल्ली एनसीआर में शाम छह बजे पीएम 2.5 प्रति घन मीटर में 88 माइक्रोग्राम था. इसकी सुरक्षित सीमा प्रति घन मीटर में 60 माइक्रोग्राम है. पीएम 10 का स्तर प्रति घन मीटर में 135 माइक्रोग्राम था.  दिल्ली के पड़ोसी शहरों—फरीदाबाद में एक्यूआई 186, गाजियाबाद में 207, ग्रेटर नोएडा में 226, गुड़गांव में 246 और नोएडा में 243 दर्ज किया गया, जो 'खराब' और 'मध्यम' की श्रेणी में आता है.

दिल्ली में दीपावली पर वायु गुणवत्ता का स्तर पिछले चार सालों के मुकाबले सबसे खराब दर्ज किया गया. 2016 के बाद पहली बार दिवाली के एक दिन बाद सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि सभी प्रदूषक 2019 की तुलना में इस साल दिवाली के दिन अधिक थे. सीपीसीबी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर पटाखे जलाना, पराली जलाने की उच्च हिस्सेदारी और मौसम की गैर अनुकूल स्थितियां इसका मुख्य कारण हो सकती हैं.

गौरतलब है कि बारिश और तेज हवा चलने से दिल्ली को राहत मिली है. 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और रविवार को बारिश होने से प्रदूषक तत्वों को बिखरने में मदद मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget