एक्सप्लोरर

हवस के हैवान : दिल्ली-एनसीआर में सरेराह लुट रही है अस्मत, मर रही है इंसानियत

नई दिल्ली : दुनियाभर में देश का सिर शर्म से झुका देने वाले निर्भया कांड के दोषियों की फांसी पर मुहर लग चुकी है. लोगों ने फांसी पर लगी अंतिम कानूनी मुहर का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया था. देश की सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला काफी भावुक कर देने वाली टिप्पणियों के साथ सुनाया था. लेकिन, दिल्ली-एनसीआर में ही कानून अपना डर हवस के हैवानों पर नहीं बना पा रहा है.

शर्मनाक घटना 1.

दिल्ली से सटे गुरुग्राम(पहले गुड़गांव) में एक युवा लड़की फिर से हैवानियत का शिकार हुई है. पूर्वोत्तर की 22 साल की लड़की का चलती कार में गैंगरेप किया गया है. इस हैवानियत को अंजाम देनेवाले बैखौफ घूम रहे हैं. सेक्टर 17 में 13 मई की रात को 22 साल की नॉर्थ ईस्ट की एक लड़की का गैंगरेप हुआ है.

वो अपने दोस्त के साथ 13 तारीख को कनॉट प्लेस गई थी

लड़की गुरुग्राम के सेक्टर-17 में ही रहती है. लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो अपने दोस्त के साथ 13 तारीख को कनॉट प्लेस गई थी. वो रात को जब 2 बजे के करीब लौटते वक्त गुरुग्राम में अपने घर के पास पहुंची तो मारुति स्विफ्ट कार में बैठे तीन अज्ञात लोगों ने उसे जबरन कार में बिठा लिया और फिर चलती कार में उसका गैंगरेप किया.

शर्मनाक घटना 2.

दो दिन पहले रोहतक में भी निर्भया कांड जैसा गैंगरेप सामने आया था. रोहतक में दरिंदों ने 23 साल की युवती को अगवा करके गैंगरेप के बाद हत्या कर दी थी. 9 मई की सुबह पीड़ित अपने घर से फैक्टरी में काम के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं आई. 11 मई को परिवारवालों ने अपने बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

लाश मिली, घर वालों ने कपड़ों से अपनी बेटी की पहचान की

12 मई को रोहतक में दिल्ली हाईवे के पास एक लड़की की सिर कुचली हुई लाश मिली, घर वालों ने कपड़ों से अपनी बेटी की पहचान की. 12 मई को ही मुख्य आरोपी सुमित को चेकिंग के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया. सुमित ने पूछताछ में दूसरे आरोपी विकास के बारे में बताया.

शर्मनाक घटना 3.

ऊपर की दोनों घटनाओं में हैवान घरों के बाहर हैं. लेकिन, अफसोस की बात यह है कि घर के अंदर भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. रोहतक में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को भी तार-तार कर दिया है. एक 10 साल की मासूम से उसी से सौतेले बाप ने हवस का खेल खेला और फिर वह गर्भवती भी हो गई.

घर में ही हवस का शिकार हुई, पांच माह से गर्भवती थी

10 साल की मासूम अपने ही सौतेले पिता से हवस का शिकार हुई थी. वह पिछले पांच माह से गर्भवती थी. मासूम की मां को जब यह पता चला तो उसने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की. पुलिस और आसपास के लोग इस घटना के बाद चौंके हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget