एक्सप्लोरर

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान बनाए गए इतने वर्ल्ड रिकॉर्ड, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड दिल्ली से जयपुर की यात्रा के समय को 5 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर देगा. इसके खुलने से दिल्ली और जयपुर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा.

Delhi-Mumbai Expressway World Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 12 फरवरी (रविवार) को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन करेंगे. 1,386 किमी लंबाई वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान कई वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाए जा रहे हैं. दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है. 

दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड दिल्ली से जयपुर की यात्रा के समय को 5 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर देगा और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा. यह खंड दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 246 किलोमीटर का हिस्सा है. इसका निर्माण 12,150 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया गया है. एक बार बन जाने के बाद एक्सप्रेसवे से दिल्ली से यात्री महज दो घंटे में जयपुर पहुंच सकेंगे. 

कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए गए

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, चार लेन के इस एक्सप्रेस-वे को 24 घंटे में 2.5 किमी तक बिछाया गया है, ये अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. चार लेन के इस मार्ग को एक फरवरी 2021 सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक पूरा कर लिया गया था, जबकि 50 किमी सिंगल लेन में 100 घंटे में सबसे ज्यादा मात्रा में चारकोल डालने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने बताया कि लगभग 12 लाख टन स्टील की खपत होनी है जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 50 हावड़ा ब्रिज के बराबर है. 

छह राज्यों से होकर गुजरेगा

इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी 12 प्रतिशत कम होकर 1,424 किमी से 1,242 किमी हो जाएगी और यात्रा का समय 50 प्रतिशत कम होकर 24 घंटे से 12 घंटे हो जाएगा. यह एक्सप्रेसवे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा. यह कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा.

ये भी पढ़ें: 

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से जयपुर अब 5 नहीं सिर्फ 3 घंटे, मुंबई 12 घंटे... पीएम मोदी आज देंगे एक्सप्रेस वे की सौगात, जानें क्या बदलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget