एक्सप्लोरर

Delhi के मंत्री गोपाल राय सुलझाएंगे गांव से जुड़ी समस्याएं, आज सचिवालय में लगेगा स्पेशल कैंप

Delhi Village Problem: दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के गांव के विकास को लेकर एक विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया है. यह कैंप आज दिल्ली सचिवालय में लगाया जाएगा.

Delhi News: दिल्ली (Delhi) के विकास मंत्री गोपाल राय (Development Minister Gopal Rai) ने गुरुवार को दिल्ली के गांव के विकास को लेकर दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड (Delhi Rural Development Board) के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक के दौरान दिल्ली सचिवालय में आज दिल्ली के गांव के विकास से सम्बंधित कार्यों के लिए एक विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में सभी उपस्थित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि सभी लंबित परियोजनाओं से संबंधित फाइलों को साथ लेकर आए, ताकि मौके पर ही उसका निपटारा  किया जा सके. बैठक के बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गांव से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाने के लिए स्पेशल कैम्प आज दिल्ली सचिवालय में लगाया जाएगा.

स्पेशल कैंप के जरिए होगा समस्याओं का समाधान

यह स्पेशल कैंप दिल्ली के गांव के विकास कार्यो से सम्बंधित चल रही परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों के मौके पर निपटान या अनुमोदन के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस स्पेशल कैंप के दौरान सभी संबंधित विभाग जैसे विकास विभाग, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड, एमसीडी, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे. जिससे कि दिल्ली के सभी गांव में सड़कों, नालियों, जल निकास, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य से सम्बंधित परियोजनाओं का कार्य जल्द से जल्द किया जा सके.

किस तरह का होगा ये कैंप?

मंत्री गोपाल राय (Development Minister Gopal Rai) ने बताया कि स्पेशल कैंप का आयोजन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर किया जाएगा. जिसके अंतर्गत 7 काउंटर स्थापित किए जाएंगे और प्रत्येक काउंटर पर 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों और एजेंसियों की ओर से निपटाया जाएगा. इसके साथ ही सभी कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिए गए है कि वे पर्याप्त कर्मचारियों के साथ सभी लंबित परियोजनाओं के प्रस्तावों से सम्बंधित फाइलों पर कार्य करने के लिए उपस्थित रहें.

इसे भी पढ़ेंः
Presidential Election Result: द्रौपदी मुर्मू के घर जाकर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बनने की दी बधाई, कहा- भारत ने इतिहास रच दिया

Presidential Election 2022: नालंदा के छोटे से गांव से राष्ट्रपति की उम्मीदवारी का सफर, जानिए यहां तक कैसे पहुंचे यशवंत सिन्हा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget