एक्सप्लोरर

दिल्ली वालों को आज होने वाली बारिश से मिल सकती है राहत, देश भर पर पड़ी है मानसून की मार

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि आज बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर पिछले कुछ दिनों से धूल भरी हवाओं का सामना कर रहा है.

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को तपतपाती गर्मी से आज राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि आज बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर पिछले कुछ दिनों से धूल भरी हवाओं का सामना कर रहा है. मौसम विभाग ने आज आंशिक रूप से बादल छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. साथ ही शाम के वक्त गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है.

धूल के कारण बढ़ गई है गर्मी दिल्ली के सभी भागों में पीएम 10 का स्तर 700 से 800 के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. यही नहीं धूल के कारण रात की गर्मी और बढ़ गई है, क्योंकि धूल की चादर रात में भी ज़मीन की सतह की गर्मी को वायुमंडल में वापस जाने से रोक रही है. इसके चलते दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भारी वृद्धि हुई है.

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान देश भर के मौसम को लेकर आज का पूर्वानुमान मिला जुला है. अगले कुछ दिनों तक मॉनसून अपनी जगह पर स्थिर रहेगा जबकि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश के आसार है. मॉनसून की उत्तरी सीमा ठाणे, मुंबई, अहमदनगर, बुलढाणा, गोंडिया, तितलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोलपाड़ा और बाघडोगरा से गुजर रही है. मॉनसून की उत्तरी सीमा के अब आगे बढ़ने के आसार कम हैं क्योंकि मॉनसून का प्रवाह कमजोर हो गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण, गोवा के कुछ अन्य जगहों पर भारी बारिश और अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, सब हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम, कोस्टल कर्नाटक और केरल के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और पंजाब के अलग-अलग जगहों पर आंधी तूफान आ सकता है. जम्मू-कश्मीर और पूर्वी यूपी में धूल भारी आंधी और बिजली गिर सकती है. वहीं, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में धूल भारी आंधी/तूफान आ सकता है.

यूपी के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी की आशंका मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान धूल भरी आंधी आने की आशंका है. विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी पानी आ सकता है. बीते 24 घंटे के दौरान फतेहगढ़ में सबसे अधिक तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश में बुधवार को भी तेज आंधी आयी थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी थी और 28 अन्य घायल हो गये थे.

अन्य बड़ी ख़बरें देशभर में धूमधाम मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई पत्रकार शुजात बुखारी की हत्याकांड में एक संदिग्ध गिरफ्तार, ISI ने रची थी साजिश मौत सामने थी फिर भी बेखौफ जवाब देते दिखे औरंगजेब, आतंकियों का बनाया आखिरी वीडियो वायरल अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर, कुछ दिनों में एम्स से छुट्टी मिलने के आसार LG ऑफिस में छठे दिन भी जारी है केजरीवाल का धरना, बोले- लड़ेंगे और जीतेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget