एक्सप्लोरर

कल से बढ़ सकता है दिल्ली मेट्रो का किराया, विधानसभा के प्रस्ताव पर केंद्र ने नहीं लिया कोई संज्ञान

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से तीन हजार करोड़ की सब्सिडी मांगी है और मेट्रो को अपने हवाले करने की मांग की है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कल से मेट्रो का किराया बढ़ सकता है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा के प्रस्ताव पर अभी केंद्र ने कोई संज्ञान नहीं लिया है. दिल्ली सरकार मेट्रो के किराए को बढ़ाने के खिलाफ है. इसको लेकर आज दिल्ली विधानसभा का सत्र हंगामेदार रहा. सत्र शुरु होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरु कर दिया. बीजेपी सदस्य बाहर गये तो कार्यवाही शुरू हुई और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया गया.

विधानसभा में बीजेपी ने किया हंगामा

बीजेपी के दो विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा और ओम प्रकाश शर्मा हाल में अतिथि शिक्षकों पर एक चर्चा के दौरान कथित रूप से ‘अभद्र भाषा’ इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से माफी की मांग कर रहे थे.

टैक्सी कंपनियों की दलाली करना बंद करो- मनीष सिसोदिया

दिल्ली विधानसभा में मेट्रो पर मची महाभारत के बीच उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा, ‘’टैक्सी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार किराया बढ़ा रही है.’’ उन्होंने विधानसभा में कहा कि टैक्सी कंपनियों की दलाली करना बंद करो. आपको बता दें कि विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र किराया वृद्धि के मुद्दे पर बुलाया गया था.

मेट्रो के परिचालन घाटे का आधा हिस्सा चुकाने को तैयार- अरविंद केजरीवाल

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि यदि दिल्ली सरकार मेट्रो रेल किराया वृद्धि को रोकना चाहती है तो उसे अगले पांच साल तक 3000 करोड़ रुपये सालाना देने होंगे. इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में कहा है, ''दिल्ली सरकार मेट्रो के परिचालन घाटे का आधा हिस्सा चुकाने को तैयार है बशर्ते मेट्रो रेल के किराये में इजाफे को रोकने के लिये घाटे के आधे हिस्से की भरपायी केन्द्र सरकार भी करे.'' उन्होंने यह भी कहा, ''दिल्ली सरकार मेट्रो को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए इसका अधिग्रहण करने के लिए तैयार है.''

बता दें कि मेट्रो की किराया निर्धारण समिति की सिफारिश के आधार पर डीएमआरसी ने दस अक्टूबर से प्रस्तावित किराया बढ़ोतरी को लागू करने का फैसला किया है. केजरीवाल सरकार इसे रोकने के लिये केन्द्र सरकार पर लगातार दबाब बना रही है.

इसी साल मई महीने में भी बढ़ा था किराया

मेट्रो का न्यूनतम किराया कल से 10 और अधिकतम 60 रुपये होना है. फिलहाल न्यूनतम 10 रुपए और अधिकतम 50 रुपए है. इसी साल मई महीने में भी किराया बढ़ा था तब न्यूनतम किराया 8 रुपए से 10 रुपए और अधिकतम 30 रुपए से 50 हुआ था, लेकिन तब कोई विरोध नहीं हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget