एक्सप्लोरर

गजब हालात! दो घंटे तक घूमते रह गए मतदाता, पोलिंग बूथ नहीं मिलने पर बिना वोट दिए लौटना पड़ा घर

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों में इस समय मतदान हो रहा है. बीजेपी और 'आप' के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है.

MCD Elections 2022: दिल्ली में आज (4 दिसंबर) एमसीडी चुनाव (MCD Elections) को लेकर मतदान जारी है. लोग भारी संख्या में घरों से वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन पश्चिम पटेल नगर में कई मतदाताओं ने इस बात का दावा किया है कि उन्हें पोलिंग बूथ नहीं मिला. लगभग दो घंटे इधर-उधर घुमने के बाद उन्हें बिना वोट दिए वापस घर लौटना पड़ा. 

बता दें कि नाराज और निराश मतदाताओं ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव संचालन में भारी कुप्रबंधन का आरोप लगाया है. पश्चिम पटेल नगर के एक मतदान केंद्र पर कई मतदाताओं ने दावा किया कि वे उस बूथ की तलाश में घंटों घूम रहे हैं जहां उन्हें अपना वोट डालना था लेकिन बूथ नहीं मिला. 

'दो घंटे से कर रहे पोलिंग बूथ की तलाश' 

एक मतदाता ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ एक घंटे से ज्यादा समय से घूम रहा है लेकिन अभी भी मतदान के लिए बूथ नहीं मिल रहा है. उसने कहा कि अलग-अलग बूथों पर भेजा जा रहा है, पत्नी ने मतदान किया लेकिन वह नहीं कर पाया, किसी को नहीं पता कि उन्हें कहां वोट डालना है.  

कई मतदाता हो रहे परेशान 

एक और महिला को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा. उसने कहा कि उसके परिवार के 20 से ज्यादा सदस्यों ने मतदान कर दिया है लेकिन कई लोग अपने पोलिंग बूथ का पता नहीं लगने के कारण वापस लौट गए हैं. महिला ने कहा कि वे दो-तीन घंटों से बस मतदान केंद्र की तलाश कर रहे हैं. उसने कहा, ''वोट कैसे डाला जाएगा अगर वोट डालने की जगह नहीं मिलेगी!'' 

युवाओं में चुनाव व्यवस्था को लेकर रोष 

वहीं, एक युवा मतदाता का कहना है कि पहले एक ऐप से इलेक्शन के बारे में सारी जानकारी मिल जाती थी लेकिन अब वह भी पर्ची की तरह गलत है. उसने कहा कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है, पहले चुनाव कराने का एक तरीका हुआ करता था, लोगों को ऑफिस के लिए देर हो रही है, छात्रों को ट्यूशन के लिए देर हो रही है, यह इस तरह से नहीं किया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: 

MCD Election 2022: क्या केजरीवाल भेद पाएंगे बीजेपी का 15 साल पुराना किला, जानें किस दल की क्या है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget