एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election: एमसीडी चुनावों पर बीजेपी ने कसी कमर, दिल्ली में जेपी नड्डा बूथ कार्यकर्ताओं में फूकेंगे जान

इस मीटिंग में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली बीजेपी के संगठन, प्रकोष्ठ और मोर्चे के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. इस सम्मेलन में बीजेपी एक तरह से चुनाव प्रचार की शुरूआत करने जा रही है.

Delhi MCD Elections: दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) में अभी तारीखों का एलान तो नहीं हुआ है लेकिन चुनावों को लेकर बीजेपी (BJP) ने तैयार होना शुरू कर दिया है. एमसीडी (MCD) के चुनावों से पहले बीजेपी 16 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान (Ram Leela Ground) में बूथ कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी शामिल होंगे. 

इस मीटिंग में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली बीजेपी के संगठन, प्रकोष्ठ और मोर्चे के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. इस सम्मेलन में बीजेपी एक तरह से चुनाव प्रचार की शुरूआत करने जा रही है.

क्या है बीजेपी की टैक्टिक?
तीनों एमसीडी को एक करने और परिसीमन के बाद जल्द चुनाव होने की संभावना है लेकिन चुनावों की घोषणा से पहले ही बीजेपी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव से पहले बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है. बीजेपी बूथ से लेकर संगठन को चुनाव से पहले तैयार कर लेना चाहती है ताकि एमसीडी चुनावों में कोई समस्या नहीं आए और उसको जीत हासिल हो. बीजेपी इसके लिए हर बूथ कार्यकर्ता को मजबूत करना चाहती है.

हर बूथ पर बीजेपी के कितने कार्यकर्ता?
बीजेपी ने हर बूथ पर अपने पांच कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है जिनको पंच परमेश्वर कहा जाता है. इसमें से एक बूथ अध्यक्ष या बूथ प्रमुख, एक महिला, एक युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता होते हैं जो ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके बूथ पर बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा वोट मिले. वहीं चुनाव में उनके बूथ के सभी वोटरों तक पार्टी के मुद्दे और काम को पहुंचाया जाए. इन बूथ कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख भी कहा जाता है. बीजेपी इन बूथ कार्यकर्ताओं का 16 तारीख को रामलीला मैदान में सम्मेलन करने जा रही है. इस सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

कितने कार्यकर्ता होंगे शामिल?
एक अनुमान के मुताबिक बीजेपी के इस सम्मेलन में करीब एक लाख कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं. ये कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा औऱ इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में सभी बूथ कार्यकर्ता, बाकी सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल होंगे. 

कभी भी हो सकती है चुनावों की घोषणा
नगर निगम के चुनाव मई में होने थे लेकिन चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने तीनों नगर निगम वापस से एक करने का फैसला किया था जिसकी वजह से चुनाव टल गए थे, अब जब एक हो चुका है निगम और परिसीमन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है तो कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है. 

तीनों निगम को एक करने के बाद ये पहला चुनाव है,  वहीं बीजेपी लगातार 2007 से एमसीडी में सत्ता में है,  2012 में तीन एमसीडी बने के बाद भी बीजेपी लगातार दो चुनाव जीतकर एमसीडी में सत्ता में है,  वहीं एमसीडी में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करती है लेकिन विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है, ऐसे में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. 

ABP C-Voter Survey: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो क्या गांधी परिवार के रबर स्टांप होंगे? सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले

ABP C-Voter Survey: कांग्रेस का अध्यक्ष किसे बनना चाहिए? सर्वे में लोगों ने दिया शॉकिंग रिएक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget