एक्सप्लोरर

दिल्ली में MCD की जंग जीतने के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, आज भी तमाम दिग्गज करेंगे मैराथन प्रचार

Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली एमसीडी पर 15 साल से बीजेपी काबिज है. 2007 से लगातार बीजेपी ही यह चुनाव जीत रही है. इस बार भी जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने पूरा जोर लगाया हुआ है.

MCD Elections 2022: एमसीडी चुनाव में अपनी 15 साल पुरानी सत्ता पर बरकरार रहने के लिए दिल्ली में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है. राजधानी में केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की फौज कई दिनों से मैदान में उतरकर जनता को लुभाने का काम कर रही है. इसी के तहत आज भी तमाम दिग्गज नेता मैराथन प्रचार करते हुए नजर आएंगे. इसके लिए दिल्ली की 70 विधानसभा में बीजेपी ने 70 नेताओं को तैनात किया हुआ है. 

MCD चुनाव के लिए प्रचार में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. बीते दिन भी बीजेपी के 14 दिग्गज नेताओं ने दिल्ली की गलियों में विजय संकल्‍प रोड शो के तहत जमकर प्रचार किया. कई मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं. 

बीजेपी के कुल 40 स्टार प्रचारक 

आज भी बीजेपी के तमाम बड़े नेता मैराथन प्रचार करेंगे. केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान भी यहां घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील करते हुए नजर आए. 40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में 11 केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और दिल्ली के सभी सांसद शामिल है. 

15 साल से काबिज है बीजेपी 

दिल्ली एमसीडी पर 15 साल से बीजेपी काबिज है. 2007 से लगातार बीजेपी ही यह चुनाव जीत रही है. इस बार भी पार्टी ने पूरा एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है. वहीं, दिल्ली में आप की सरकार 2015 से है लेकिन, अभी तक आम आदमी पार्टी नगर निगम के चुनावों में बाजी नहीं मार सकी है. दिल्ली की जनता बीते 15 सालों से बीजेपी को ही एमसीडी के लिए चुनते आ रही है. वहीं, कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की इन चुनाव में कोई भागीदारी नजर नहीं आ रही है. 

4 दिसंबर को होगा मतदान 

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती के बाद 7 दिसंबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी. इससे पहले बीजेपी अपने पक्ष में हर तरह से माहौल बनाते हुए नजर आ रही है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Gujarat Election 2022: गुजरात में वोटिंग से पहले बोलीं रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा- 'आज का दिन अहम, मेहनत रंग लाने वाली है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget