एक्सप्लोरर

दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान क्या खुलेगा और क्या-क्या बंद रहेगा, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते सीएम अरविंद केजरीवाल ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का एलान किया है. जानिए इस दौरान क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी 7 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल प्रेस कॉन्फेंस में दिल्ली में लॉकडाउन का एलान किया. उनके साथ दिल्ली के एलजी अनिल बैजल भी मौजूद थे. लॉकडाउन के तहत आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च को आधी रात तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब कुछ बंद रहेंगे और इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से सटी दिल्ली की सीमा भी सील रहेगी. हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी. आपको लॉकडाउन के दौरान परेशानी न हो इसलिए यहां पर आपको सारी जानकारी मिलेगी कि दिल्ली में लॉकडाउन के समय क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा.

दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या खुले रहेंगे, क्या-क्या बंद

इस दौरान कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस को इजाजत नहीं होगी. इसमें प्राइवेट बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगी.

डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी और इसलिए ताकि जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले लोग सफर कर सकें.

दिल्ली की सारे दुकानें, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे.

दिल्ली से सटे सभी राज्यों के बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे. जरूरी सामानों जैसे दूध, सब्जियां, खाने-पीने के सामानों की आपूर्ति को इजाजत होगी.

इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी.

कंस्ट्रक्शन ऐक्टिविटी बंद रहेंगी.

सभी धार्मिक स्थान, चाहें जिस भी धर्म से जुड़ी हों, बंद रहेंगी.

ऊपर दी गई सारी सर्विसेज तो बंद रहेंगी लेकिन लॉकडाउन के दौरान कुछ बातों को छूट का भी एलान किया गया है तो यहां पर उनके बारे में भी जानें

कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभागों का काम जारी रहेगा और पुलिस का काम जारी रहेगा.

अस्पतालों का काम जारी रहेगा, हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर काम करते रहेंगे.

फायर डिपार्टमेंट का काम जारी रहेगा और प्रिजन डिपार्टमेंट चलता रहेगा.

राशन की दुकानें चलती रहेंगी और बिजली के दफ्तर जारी रहेंगे.

पानी की सप्लाई से संबंधित सभी विभाग जारी रहेंगे और म्यूनिसिपल सर्विसेज जैसे साफ-सफाई जारी रहेगी.

दिल्ली विधानसभा का कल बजट सत्र है, लिहाजा विधानसभा जारी रहेगी.

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जारी रहेंगे और बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी.

टेलिकॉम, इंटरनेट और पोस्टल सर्विसेज जारी रहेंगी.

खाना, दवाई जैसी जरूरी सामानों से जुड़ी सेवाएं जारी रहेंगी, इनसे जुड़ी ई-कॉमर्स की गतिविधियां भी जारी रहेंगी

खाने-पीने के आइटम, ग्रोसरी, दूध, बेकरी, सब्जी, मीट, मछली की दुकानें खुली रहेंगी.

मिल्क प्लांट जारी रहेंगे और पेट्रोल पंप, एलपीजी और ऑइल एजेंसी खुली रहेंगी.

रेस्तरां में बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी, सिर्फ टेक अवे और होम डिलिवरी की इजाजत होगी.

मवेशियों के चारे की दुकानें खुली रहेंगी.

इसके अलावा दिल्ली सरकार समय-समय पर लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा करेगी. अगर जरूरी सेवाओं की लिस्ट बढ़ाने की जरूरत होगी तो बढ़ाई जाएगी. वहीं सभी प्राइवेट कंपनियां, फर्म इस दौरान बंद रहेंगी लेकिन सभी वर्करों को चाहे वे नियमित हो या कॉन्ट्रैक्ट वाले, उन्हें ऑन ड्यूटी माना जाएगा और उनका वेतन नहीं काटा जाएगा.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: जानें कौन कौन से राज्यों में लॉकडाउन, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget