एक्सप्लोरर

बंधक बनाकर लूट का मामला: घर का नौकर ही निकला लुटेरा, पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार बदमाश अंकुश और मुकुल को नौकर दिपांशु ने ही कैश और ज्वेलरी रखी होने की टिप दी थी.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में 7 जुलाई को घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इस लूट में घर का नौकर दीपांशु भी शामिल था और उसने ही अपने साथियों को घर में रखे कैश और ज्वेलरी की जानकारी दी थी. इन दोनों बदमाशो को पुलिस ने शनिवार देर रात एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.

सीसीटीवी की वो तस्वीरें आपके ज़हन में अभी भी होंगी. कैसे ये बदमाश घर में घुसे थे और फिर बंदूक की नोंक पर पहले परिवार को बंधक बनाया और फिर घंटो लूट की. सीसीटीवी में घर में मौजूद छोटी सी बच्ची भी दिख रही है जो डर के मारे अपनी मां के पास भागती नज़र आ रही थी.

एनकाउंटर के बाद किया बदमाशों को गिरफ्तार

इस वारदात के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थे. पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार बदमाश अंकुश और मुकुल को नौकर दिपांशु ने ही कैश और ज्वेलरी रखी होने की टिप दी थी. जिसके बाद 7 जुलाई को ये दोनों बदमाश अपने 2 और साथियों के साथ उत्तम नगर इलाके में घर में बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर घुसे और परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की थी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस मामले में स्पेशल स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर नवीन को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने उत्तम नगर टर्मिनल के पास ट्रैप लगाया और दोनों बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल सभी बदमाशों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है. इनमें 2 बदमाश तो इलाके के बीसी हैं. मामले में अभी फरार दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है.

लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, मंडियाव से भी एक संदिग्ध हिरासत में, सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget