एक्सप्लोरर

दिल्ली में हो रही हिंसा व दंगों का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कल होगी सुनवाई, भड़काऊ भाषण देने वालों पर कार्रवाई की भी मांग

दिल्ली हाईकोर्ट कल यानी कि बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, करावल नगर, जाफराबाद, भजनपुरा जैसे इलाकों में हिंसा की न्यायिक जांच और एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा.

नई दिल्लीः उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, करावल नगर, जाफराबाद, भजनपुरा जैसे इलाकों में लगातार हो रही हिंसा की न्यायिक जांच और एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट कल यानी कि बुधवार को सुनवाई करेगा. याचिका में इसके साथ ही अलग-अलग नेताओं द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषणों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ऐसे सभी नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए. भड़काऊ भाषण की वजह से खराब हुआ माहौल दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में जिक्र किया गया है उत्तर पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हो रही हिंसा तब शुरू हुई जब कुछ लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे और उनका जवाब देने के लिए कई और लोग सड़कों पर बैठ गए. जो लोग नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में खड़े होने की बात कर रहे थे उनको भड़काने का काम बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने किया और कपिल मिश्रा के भड़काऊ बयान के बाद वहां पर हालात खराब हो गए और लगातार हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. बीजेपी के नेताओं पर भड़काऊ भाषण के मामले में कार्रवाई की मांग याचिका में इसके साथ ही मांग की गई है कि बीजेपी के उन नेताओं के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए जिन्होंने चुनावों के दौरान भड़काऊ भाषण दिए थे. फिर चाहे वह बात वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर की या फिर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा की हो. इसके साथ ही कपिल मिश्रा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि इन लोगों ने भड़काऊ भाषण देकर इलाके के लोगों को भड़काने का काम किया है और ऐसे में इस हिंसा के सीधे तौर पर जिम्मेदार यह नेता ही हैं. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात बेहद तनावपूर्ण गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण और हिंसा ग्रस्त हैं. पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लगाई हुई है लेकिन उसके बावजूद घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. इन घटनाओं में अब तक कुल 7 लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन फिर भी हिंसा जारी है और लगातार बढ़ती जा रही है. ये भी पढ़ें Delhi Violence Live Updates: राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की दिल्ली में बीते 30 सालों की सबसे बड़ी हिंसा, 1990 के बाद राजधानी में सबसे अधिक 7 लोगों की मौत, 70 जख्मी
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget