एक्सप्लोरर

Monsoon Update: दिल्ली, आसपास के इलाकों में मानसून के लिए अभी और इंतजार, जानें देश का हाल

अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्व में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि मानसून अपने निर्धारित समय से 12 दिन पहले 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है. आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है जबकि आठ जुलाई तक देशभर में मानसून की बारिश होने लगती है.

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश के लिए अभी कम से कम एक और सप्ताह का इंतजार करना होगा. इसके मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून का बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजरना जारी है.

अगले सात दिनों के दौरान इन इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ' मौसम की मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर वायुमंडलीय विशेषताएं और हवा का पूर्वानुमान यह संकेत देता है कि दक्षिणपश्चिम मानसून के अगले सात दिनों के दौरान राजस्थान के बाकी हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना नहीं है.'

विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्व में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि मानसून अपने निर्धारित समय से 12 दिन पहले 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है. आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है जबकि आठ जुलाई तक देशभर में मानसून की बारिश होने लगती है.

आद देश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, तटीय ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है. 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय, दक्षिणपूर्व राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से जुड़ी धूल भरी आंधी आ सकती है.

Vaccination: मिमी चक्रवर्ती पर पड़ा वैक्सीन का असर, फर्जी कैंप से टीका लगवाने के बाद गंभीर रूप से बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget