एक्सप्लोरर

दिल्ली के पास कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए सिर्फ एक दिन की खुराकें बाकी, अबतक इतने लोगों को दी गई वैक्सीन

दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण के लिए सिर्फ एक दिन की खुराकें ही बाकी रह गयी हैं. सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी में 1.31 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी गई.

दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण के लिए केवल एक दिन की खुराकें ही बाकी रह गयी हैं. दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी में 1.31 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गयी कोविन पोर्टल के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में टीके की 79,626 खुराकें दी गयीं. 

अब तक दिल्ली में कुल 88,90,766 लोगों को टीके की खुराकें दी जा चुकी हैं . इनमें से 20,76,571 लोगों को दूसरी खुराकें दी जा चुकी हैं. दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए टीकाकरण बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी में कोविड-19 वैक्सीन की 1 लाख 31 हजार 143 खुराकें दी गयीं, जिसमें से 35 हजार 802 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी. शनिवार की सुबह तक दिल्ली के पास कोवैक्सीन टीके की 2 लाख 50 हजार खुराकें जबकि कोविशील्ड टीके की 63 हजार खुराकें उपलब्ध थीं. बुलेटिन के मुताबिक कोवैक्सीन टीके का इस्तेमाल केवल दूसरी खुराक देने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि इसकी आपूर्ति नियमित नहीं है.

दिल्ली में अब 792 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में अब कोरोना वायरस के 792 एक्टिव केस हैं, यानी इतने मरीज़ों का अभी इलाज चल रहा है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा 100 के नीचे बना हुआ है, जिससे दिल्ली के आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं. सरकार भी आंकड़ों में कमी को देखते हुए हर हफ्ते कोरोना पाबंदियों में नई रियायतों का एलान कर रही है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 0.09 फीसदी पर आ गई है. 

ये भी पढ़ें:-

Petrol Diesel 11 July: महंगे तेल से आज जनता को राहत, यूपी-छत्तीसगढ़-नगालैंड में भी पेट्रोल का शतक

मंहगाई पर शिवराज के मंत्री का दार्शनिक अंदाज, बोले- जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget