एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने सूचना प्रसारण निदेशालय में की पहले इन हाउस ऑडियो-वीडियो स्टूडियो की शुरुआत, ये है खासियत

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पहली बार ऐसे स्टूडियो की शुरुआत हो रही है. ये सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा.

दिल्ली सरकार की ओर से सूचना एवं प्रसारण निदेशालय (डीआईपी) में हाई-एंड सुविधाओं से लैस पहले इन-हाउस ऑडियो-वीडियो स्टूडियो की शुरुआत की गई है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इस स्टूडियों का उद्घाटन किया.

इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पहली बार ऐसे स्टूडियो की शुरुआत हो रही है. ये स्टूडियो सरकार की नीतियों और योजनाओं को डिजिटल माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. 21वीं सदी में सूचना क्रांति के दौर में आम जन तक सरकारी की नीतियों और योजनाओं की सूचना पहुंचाने की दिशा में ये स्टूडियो बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. 

इन हाउस ऑडियो-वीडियो स्टूडियो की शुरुआत

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के विभाग अपनी योजनाओं और नीतियों को आम लोगों तक सोशल मीडिया या अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पहुंचाने के लिए अपने इस इन-हाउस सेटअप का इस्तेमाल कर पाएंगे. 

क्या है इस स्टूडियो में ख़ास-

  • साउंड-प्रूफ स्टूडियो सेटअप 
  • हाई-एंड ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधाएं
  • एडिटिंग की आधुनिक सुविधाएं 
  • पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग सुविधाएं
  • क्रोमा सेटअप 

'स्टूडियो के जरिए बेहतर तरीके से लोगों को जागरुक करने में मिलेगी मदद'

इस दौरान डीआईपी (DIP) के निदेशक मनोज द्विवेदी ने भी कहा कि सूचना क्रांति के इस युग में डीआईपी ने सरकार के महत्वपूर्ण संदेशों को आम जनता तक पहुंचने का काम किया है. इस कड़ी में डीआईपी में इस ऑडियो-विजुअल स्टूडियो की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से हम और बेहतर ढंग से लोगों को जागरूक करने और उन तक सरकार की लाभकारी नीतियों के विषय में जानकारी पहुंचाने का काम करेंगे. इस स्टूडियो के साथ-साथ डीआईपी में 200 वर्ग फीट का एक एलईडी पैनल भी लगाया गया है.

ये भी पढ़ें:

'देश में बोलने पर रोक, मीडिया पर सख्ती, अल्पसंख्यकों बन रहे टारगेट', भारत में मानवाधिकार हनन पर US की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

मानवाधिकार पर अमेरिकी नसीहत का भारत ने दिया करारा जवाब, जयशंकर बोले- अपने गिरेबान में झांकने की जरुरत

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget