एक्सप्लोरर

मिंटो ब्रिज पर बारिश के पानी में डूबे व्यक्ति के परिवार को दस लाख की मदद देगी दिल्ली सरकार

हाल ही में दिल्ली में हुई खतरनाक बारिश में मिंटो ब्रिज के नीचे काफी स्तर तक पानी भरने की वजह से एक मिनी ट्रक उसमें फंस गई थी. जिस दौरान चालक की डूबने से मौत हो गई थी. अब दिल्ली सरकार ने मृतक के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने की बात कही है.

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने भारी बारिश के कारण पानी से भर गये एक अंडरपास से अपने मिनी ट्रक को निकालने की कोशिश के दौरान डूब गये 56 वर्षीय व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रूपये की वित्तीय सहायता देगी. आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को यह घोषणा की.

मिंटो ब्रिज के नीचे डूबने से हुई मौत 

कुंदन सिंह रविवार को अपना ट्रक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कनॉट प्लेस की तरफ ले जा रहे थे. उसी दौरान वह पानी से भर गये मिंटो ब्रिज में फंस गये. जिस दैरान पानी में डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई. इससे पहले इसी इलाके में पुल के नीच गहरे पानी में एक डीटीसी बस डूब गई थी. उस वक्त बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा होने से टल गया.

परिजनों को मिलेगी वित्तीय सहायता 

आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि बारिश के पानी में डूबने के कारण हुई मौत पर दिल्ली सरकार काफी संवेदनशील है. आप ने ट्वीट कर लिखा ‘‘दिल्ली सरकार कुंदन सिंह के परिवार को 10 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है जो मिंटो ब्रिज के समीप दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपनी जान गंवा बैठे.’’

परिवार की थी जिम्मेदारी

बता दें कि कुंदन सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटिया हैं. परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता भी हैं. सिंह अपने परिवार में आजीविका उपार्जन करने वाले एक मात्र सदस्य थे. कुंदन की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जिसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने उनके परिवार को जल्द से जल्द वित्तीय सहायता देने की बात कही है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया सचेत

इसके साथ ही बारिश के कारण दिल्ली के हालात काफी बिगड़े हुए दिखे. जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए एक ट्रैफ़िक एडवाइज़री जारी की है. इसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को आगाह किया है कि, वे ऐसे मार्गों से बिल्कुल न जाए जहां बारिश की वजह से पानी भर गया हो.

इसे भी देखेंः दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताए कोरोना से उबरने और इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय

आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले 50 हजार के पार, अब तक 696 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget