एक्सप्लोरर

Model Gaushala: मॉडल गौशाला विकसित करेगी दिल्ली सरकार, सोलर प्लांट से लेकर बायोगैस प्लांट तक सबकुछ होगा

Gopal Rai on Delhi Model Gaushala: गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली की मॉडल गौशाला में सोलर प्लांट, बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा. ऐसा स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा जिससे 500 वॉट पावर का उत्पादन हो सके.

Delhi Model Gaushala: दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने आज नजफगढ़ के खेड़ा डाबर में स्थित हरे कृष्णा गौशाला का जाएज़ा लिया. इस गौशाला को दिल्ली की मॉडल गौशाला (Delhi Model Gaushala) के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया हैं. दिल्ली की मॉडल गौशाला में सोलर पावर प्लांट (Solar Power Plant) और बायो गैस प्लांट (Biogas Plant) भी लगाया जाएगा. इसके साथ ही बायोगैस से निकलने वाले अवशेष से खाद भी बनाई जाएगी. विकास मंत्री गोपाल राय ने गौशाला का जायज़ा लेने के बाद गौशाला के पुराने स्ट्रक्चर पर बनकर तैयार किए गए 500 किलो वॉट पैदा करने वाले पावर प्लांट का उद्घाटन किया.

गौशाला का जायज़ा लेने के बाद, विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्ली को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के लिए हर उचित कदम उठा रही हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार का अगला कदम दिल्ली की गौशालाओं को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करना हैं. ये न ही केवल दिल्ली के मवेशियों को एक उचित वातावरण देगी, बल्कि इससे सम्बंधित लोगों को विभिन्न रोज़गार के अवसर भी प्रदान करेगी.  

ये भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder: कौन है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड? दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इसी तर्ज पर अन्य गौशालाएं होंगी विकसित

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की गौशालाओं को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के पहले चरण में नजफगढ़ स्थित हरे कृष्णा गौशाला को विकसित किया जाएगा. भविष्य में भी इसी मॉडल के तहत दिल्ली कि बाकी गौशालाओ का विकास किया जाएगा. इन गौशालाओं में गायों के रहने, उनके चारे, उपचार और उनके घूमने की उचित व्यवस्था होगी. ये गौशालाएं आत्मनिर्भर होंगी और इनका विकास पर्यावरण के अनुकूल किया जाएगा. गोपाल राय ने कहा कि ये गौशाला इससे सम्बंधित लोगों की आय में वृद्धि करने के लिए भी एक उचित अवसर प्रदान करेंगी. साथ ही इन गौशालाओं  में समय -समय पर किसानों, पशुपालको और पर्यावरण संरक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान भी किया जाएगा.

दिल्ली की पहली मॉडल गौशाला

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने मॉडल गौशाला के बारें में बताते हुये कहा कि दिल्ली के नजफगढ़ के खेड़ा डाबर में मौजूद हरे कृष्णा गौशाला लगभग 24 एकड़ में फैली हुई हैं. दिल्ली के मॉडल गौशाला के रूप में हरे कृष्णा गौशाला को विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है. जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्य परियोजनाओं के तहत यहां विकास किया जाएगा. इसमें मुख्यतः गौशाला से लगभग 5 मेगा वॉट पावर पैदा करना है. गौशाला के मेन एंट्री गेट के सामने आईजीएल  द्वारा बायोगैस का प्लांट लगाना, बायोगैस प्लांट के अवशेषों से जैविक खाद बनाना जैसी चीजें शामिल हैं.  ये मॉडल गौशाला आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ साथ इससे सम्बंधित लोगों के लिए विभिन्न रोज़गार के अवसर भी पैदा करेगी.

ये भी पढ़ें- Who is Goldi Barar: कनाडा में बैठे गैंगस्टर ने ली सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी, जानिए कौन है गोल्डी बराड़?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget