एक्सप्लोरर

Single Use Plastic Ban: सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन, विकल्प को लेकर दिल्ली सरकार ने चलाया जागरूकता अभियान

Plastic Ban: देशभर में प्लास्टिक बैन हो गई है. रोजमर्रा की जिंदगी में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ज्यादा होता है. ऐसे में दिल्ली सरकार ने जागरूकता अभियान चलाया है. इसके लिए एक मेले का आयोजन किया.

Delhi Government: देशभर में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके बाद से अब सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री और ख़रीद पर रोक रहेगी. इस प्रतिबंध के बाद से लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि आख़िर इसका विकल्प क्या होगा? रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सिंगल यूज प्लास्टिक का हम बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं चाहे वो प्लास्टिक की प्लेट (Plate), गिलास (Glass) और चम्मच हो या फिर पानी पीने के लिये इस्तेमाल होने वाली बोतलें (Water Bottle) और खाना परोसने वाले बर्तन. इन्हीं रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से बनी चीजों पर आज से प्रतिबंध लगाया गया है, हालांकि अभी सिर्फ़ 19 आइटम पर ही पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है.

ऐसे में इसके विकल्प के बारे में लोग जाने और समझे इसके लिये दिल्ली सरकार ने त्यागराज स्टेडियम में एक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया है जिसे प्लास्टिक विकल्प मेला नाम दिया गया है. आज से शुरू हुआ ये मेला 3 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह हम किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते है उसके बारे में जानने और देखने को मिलेगा.

प्लास्टिक की जगह इन चीजों का हो इस्तेमाल

इस मेले में कई सारे स्टॉल लगाये गये है जिनमें लकड़ी और मिट्टी के बर्तन समेत कई ऐसे विकल्प देखने को मिलेंगे जिनका इस्तेमाल हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कर सकते हैं और इन्हें देखने के बाद ये सोचने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी कि अगर प्लास्टिक बैन हो गया तो अब कैसे काम चलेगा. इस मेले के ज़रिये दरअसल दिल्ली सरकार की कोशिश है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से पहले लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए.

प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर लगेगा जुर्माना

इस मेले में पंहुचे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से जो ख़तरा मंडरा रहा है उससे बचने के लिये आज से इस पर प्रतिबंध लगाया गया है. 19 आइटम पर फ़िलहाल प्रतिबंध लगाया गया है. अब इसके विकल्प पर फ़ोकस करना है. इसके लिये आज से तीन दिवसीय विकल्प मेला लगाया गया है. इसको लागू करने के लिये अलग-अलग टीमें बनायी गयी है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समित की 15 टीमें बनायी गयी है, 35 टीमें SDM की बनायी गयी हैं और  MCD को भी इसके ख़िलाफ़ एक्शन लेने की पॉवर दी गयी है. गोपाल राय ने कहा कि इसके इस्तेमाल पर रोक नहीं लगी तो इसके लिये कुछ क़ानूनी प्रावधान भी रखे गये है जिसमें 1 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और 5 साल तक की सजा का प्रावधान भी है.

पहले वार्निंग नोटिस फिर कार्रवाई

इंडस्ट्रियल एरिया में ख़ासकर मैन्यूफ़ैक्चरिंग यूनिट पर 3000 प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जा सकता है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि पहले लोगों को जागरूक किया जाए. हमने फ़ैसला लिया है कि 10 जुलाई तक सिर्फ़ वार्निंग नोटिस जारी किया जायेगा. लेकिन इसके बाद जुर्माना लगाना और बाक़ी कार्यवाही की जायेगी.

दिल्ली सचिवालय में पहले ही बैन है प्लास्टिक

इससे पहले दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) में 1 जून से सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा चुकी है. दिल्ली सरकार (Delhi Government) और अब जब पूरे देशभर में इस पर प्रतिबंध आज से लागू हो गया है तो सरकार इसके विकल्पों को लोगों तक पंहुचाने की कोशिश में लगी है ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल जल्द पूरी तरह से दिल्ली (Delhi) में बंद हो सके.

ये भी पढ़ें: Single Use Plastic Ban: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने 19 आइटम्स पर आज से लगा बैन, देखिए पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें: Delhi News: 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन, जानिए-मार्केट में मिलने वाली किन चीजों का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल ?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget