एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार ने 6 महीने के लिए बढ़ाई मौजूदा आबकारी नीति, सीएम केजरीवाल ने दी मंजूरी

Delhi News: कथित शराब घोटाले में केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी बुरी तरह घिरी हुई है. मुख्यमंत्री केजरीवाल के सबसे खास और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं.

Delhi Excise Policy Extend: दिल्ली में कथित शराब घोटाले पर जारी हो-हल्ला के बीच मौजूदा पुरानी आबकारी नीति जारी रहेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (15 मार्च) को वर्तमान आबकारी नीति को 6 महीने के लिए आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. सीएम केजरीवाल ने इसके साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारियों को नई आबकारी नीति पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं. 

इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने आगामी तीन महीनों के लिए 5 ड्राई डे भी घोषित किए हैं. दरअसल, वर्तमान एक्साइज पॉलिसी का समय 31 मार्च को खत्म हो रहा है. जिसे 6 महीने के लिए आगे बढ़ाने का प्रस्ताव आबकारी विभाग की तरफ से दिया गया था. आबकारी मंत्री की तरफ से इसे मंजूरी देने के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचा. 

अधिकारियों को दिए ये आदेश

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (15 मार्च) को मंजूर कर दिया है. अब दिल्ली में वर्तमान में चल रही एक्साइज पॉलिसी 30 सितंबर 2023 तक लागू रहेगी. इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी विभाग को नई एक्साइज पॉलिसी पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से डिटेल प्लान तैयार करने को कहा है. जिससे जल्द से जल्द दिल्ली को एक नई आबकारी नीति दी जा सके.

ड्राइ-डे की लिस्ट भी घोषित

वहीं दिल्ली सरकार ने ड्राई डे की लिस्ट भी घोषित कर दी है. दिल्ली में आगामी तीन महीने में 5 ड्राइ डे रहेंगे. दिल्ली सरकार ने 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 22 अप्रैल को ईद उल फितर, 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 29 जून को ईद उल जुहा पर ड्राई डे घोषित किया है.

जेल में बंद हैं सिसोदिया

बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से लाई गई आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया गया था. साथ ही सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी के तैयार होने तक पुरानी शराब नीति को लागू किया गया था. हालांकि, अभी तक अधिकारियों की तरफ से नई एक्साइज पॉलिसी तैयार नहीं हो पाई है. वहीं शराब घोटाले में केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी बुरी तरह घिरी हुई है. मुख्यमंत्री के सबसे खास और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. 

ये भी पढ़ें-Uddhav vs Shinde: 'शिंदे कैंप के विधायकों को उद्धव ठाकरे के कांग्रेस-NCP से गठबंधन पर एतराज था तो...', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget