एक्सप्लोरर

सबसे बड़ा चालान: जुर्माने की राशि थी इतनी ज्यादा, चालान भरने की जगह पैसे लेकर फरार हुआ ट्रक ड्राइवर

महंगे चालान का एक नया नुकसान सामने आया है. दरअसल, दिल्ली के एक ट्रक का हरियाणा में 1.16 लाख रुपए का चालान किया गया. इसके बाद जब ट्रक मालिक ने ड्राइवर को चालान भरने के पैसे दिए तो ड्राइवर चालान भरने की जगह पैसे लेकर फरार हो गया.

नई दिल्ली: नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, राजधानी दिल्ली के एक ट्रांसपोर्टर के ट्रक को हरियाणा के रेवाड़ी में ओवरलोडिंग के जुर्म में 1.16 लाख रुपए का चालान किया गया. इसके बाद ट्रक मालिक ने अपने ड्राइवर को 1.16 लाख रुपए दिए और आरटीओ दफ्तर में चालान भरने को कहा. इतनी बड़ी राशि पाकर ड्राइवर का ईमान डोल गया और वह चालान भरने की जगह पैसे लेकर फरार हो गया. ट्रक मालिक ने ड्राइवर को बार-बार फोन किया लेकिन उसने एक भी कॉल का जवाब नहीं दिया. इसके बाद ट्रक मालिक ने ड्राइवर के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई.

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट का मुकदमा दायर किया. इसके बाद ड्राइवर को यूपी के फिरोजाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार किया. ड्राइवर के पास से पैसे बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ट्रक मालिक के यहां पांच महीने पहले ही नौकरी पर आया था. पुलिस ने कहा कि यह पहली बार था कि ड्राइवर को चालान भरने के लिए पैसे दिए गए थे.

पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ट्रक मालिक को सबक सिखाना चाहता था. पुलिस ने बताया कि इतनी अधिक राशि का चालान कटने के बाद मालिक ने ड्राइवर को थप्पड़ मारा था. इससे नाराज ड्राइवर ट्रक मालिक को सबक सिखाना चाहता था और वह पैसे लेकर फरार हो गया.

जानकारी हो कि मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के बाद अब ओवरलोडिंग पर पैनल्टी दो हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी गई है. इसके साथ ही पहले जहां एक टन एक्स्ट्रा भार का एक हजार रुपए फाइन किया जाता था वो अब बढ़कर 2 हजार रुपए प्रति टन हो गया है.

यह भी पढ़ें-

शिवसेना मंत्री बोले- महाराष्ट्र में निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को मिले 100 प्रतिशत रिजर्वेशन 

मध्य प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट, निचले इलाकों में भरा पानी, भोपाल समेत 6 जिलों में स्कूल बंद

सामने आया केरन सेक्टर में मुठभेड़ की कोशिश करते हुए मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget