एक्सप्लोरर

पटाखों पर बैन के बावजूद ड्रोन से नजर, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दमकल गाड़ियों की तैनाती, जानें दिवाली पर दिल्ली में कैसी तैयारी

Delhi Fire Service: दिल्ली दमकल विभाग (Delhi Fire Department) ने आग की घटनाओं से निपटने के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं. ड्रोन की मदद से भी लोगों पर नजर रखी जाएगी.

Delhi Fire Service On Diwali: दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यहां पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध है. ऐसे में दिल्‍ली फायर सर्विस की जिम्मेदारी है कि राजधानी के लोगों पर कड़ी नजर रहे. किसी भी तरह की घटना से निपटा जा सके. यही कारण है कि पटाखों पर बैन होने के बावजूद भी यहां जगह-जगह दमकल की गाड़ियों को तैनात किया गया है. इतना ही नहीं ड्रोन से भी लोगों पर नजर रखी जा रही है. दमकल स्टेशन और कर्मचारी आग लगने की किसी भी घटना से निपटने के लिए तैयार रहेंगे.

बता दें कि दिल्ली अग्निशमन विभाग (Delhi Fire Department) ने दीपावली पर आग की घटनाओं से जल्द से जल्द निपटने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए हैं. अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में 22 जगहों पर दमकल की गाड़ियां तैनात की हैं और एहतियात के तौर पर दिवाली पर शाम 5 बजे से आधी रात तक उन्हें तैनात किया जाएगा. 

इन 22 जगहों पर होगी तैनाती

जिन 22 जगहों पर दमकल की गाड़ियां तैनात की जाएंगी, उनमें बड़ा तूती चौक, तिलक नगर, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, लाल कुआं चौक, लाहौरी गेट, नांगलोई, साउथ एक्सटेंशन, सोनिया विहार, महरौली, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन, अली पुर, रानी बाग मार्केट, डीटीसी डिपोर्ट कटरान मार्केट, गांधी नगर मार्केट, महिपालपुर चौक, संगम विहार, मुंडका मेट्रो स्टेशन, डेरा गोवा मोड़, आजाद मार्केट चौक, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल, पेपर मार्केट गाजीपुर और यमुना विहार शामिल है. यहां से दमकल की गाड़ियां किसी भी स्थान पर जल्दी पहुंच सकेंगी. 

ड्रोन से रखी जाएगी कड़ी नजर

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग ने आग की घटनाओं से निपटने के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं. ड्रोन की मदद से लोगों पर निगरानी रहेगी, जिससे ऊंची इमारतों तक भी नजर रखी जा सके. उम्मीद है कि ज्यादा घटनाएं नहीं होंगी क्योंकि पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास दमकल की गाड़ियां तैनात. 

संकरी गलियों के लिए मोटरसाइकिल तैनात 

दमकल विभाग पानी के टेंडर के अलावा, अग्निशमन उपकरणों से लैस मोटरसाइकिलों को संकरी और भीड़भाड़ वाली पांच अन्य स्थानों पर तैनात करेगा. इन पांच जगहों में अंबेडकर नगर, चांदनी चौक, सब्जी मंडी घंटा घर, पहाड़गंज शीला सिनेमा और गांधी नगर शामिल हैं. दमकल अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल भी पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद विभाग को आग से जुड़ी 152 से ज्यादा कॉल आई थीं, जोकि 2020 की तुलना में 25 प्रतिशत कम और 15 सालों में सबसे कम थीं. 

ये भी पढ़ें: 

देशभर में आज दीपावली की धूम, हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा रोशनी का पर्व, PM-राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget