एक्सप्लोरर

Delhi: बेरहम पिता ने 2 साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, खुद भी लगाई छलांग- दोनों की हालत गंभीर

Delhi News: पिता ने अपने 2 साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. फिर खुद भी उसके पीछे-पीछे तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया. इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं.

Father Threw Son From 3rd Floor: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके (Kalkaji Area) से शुक्रवार (16 दिसंबर) रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक शख्स ने गुस्से में आकर अपने 2 साल के बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. उसके बाद आरोपी पिता भी खुद तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया. दोनों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है.

घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस (Police) को दी गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से बात कर वारदात की वजह पता लगाने की कोशिश में जुट गई. पिता ने अपने 2 साल के बेटे को तीसरी मंजिल नीचे क्यों फेंका इसकी वजह पता नहीं चल पाई है. दोनों बाप-बेटे की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है. 

बाप-बेटे की हालत गंभीर

शुक्रवार शाम के समय कालकाजी पुलिस को फोन पर सूचना मिली की दो लोग तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. सबसे पहले घटना में घायल दोनों बाप-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि पिता ने अपने 2 साल के बटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. इसके बाद आरोपी पिता भी उसके पीछे-पीछे तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया. इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल, दोनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

टीचर ने स्टूडेंट को स्कूल की छत से नीचे फेंका

इसी तरह की एक घटना दिल्ली के सदर बाजार इलाके (Sadar Bazar Area) से भी सामने आई है. जहां पर एक टीचर ने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को पहले तो बुरी से पीटा और फिर उसे ले जाकर स्कूल की छत से नीचे फेंक दिया. फिलहाल छात्रा की हालात काफी गंभीर बनी हुई है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

ये पूरी घटना दिल्ली के सदर बाजार के मॉडल बस्ती स्थित दिल्ली नगर निगम के गर्ल्स स्कूल की है. बताया जा रहा है कि टीचर ने पहले कैंची से छात्रा को बेरहमी से  पीटा और फिर उसे ले जाकर स्कूल की छत से नीचे फेंक दिया. वहीं, घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है. 

इसे भी पढ़ेंः-

सीमा ही नहीं व्यापार के मोर्चे पर भी चुनौती, 3560 इंडियन कंपनी के डायरेक्टर हैं चीनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget