एक्सप्लोरर

Delhi Excise Scam: 'CBI चार्जशीट में मनीष का नाम नहीं, पूरा केस फर्जी', बोले CM अरविंद केजरीवाल

Delhi Excise Scam Update: सीबीआई की चार्जशीट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी नेताओं और पीएम मोदी को निशाने पर लिया है.

CBI Charge Sheet Against Delhi Excise Scam: आबकारी नीति मामले में दाखिल की गई सीबीआई की चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा, CBI चार्जशीट में मनीष का नाम नहीं. पूरा केस फर्जी, रेड में कुछ नहीं मिला. 800 अफसरों को 4 महीने जांच में कुछ नहीं मिला. मनीष ने शिक्षा क्रांति से देश के करोड़ों गरीब बच्चों को अच्छे भविष्य की उम्मीद दी. मुझे दुःख है ऐसे शख़्स को झूठे केस में फंसा बदनाम करने की साज़िश रची गयी.

इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने CBI की कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला. चार्जशीट में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का नाम न होने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, मई-जून के महीने से बीजेपी (BJP) ने ये बात कहनी शुरू कर दी थी कि तथाकथित एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ हुयी है. बीजेपी वाले कहते थे कि अब तो जेल में जाना पड़ेगा, जेल की रोटी खानी पड़ेगी, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी इनको कुछ नहीं मिला.

सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा, 500 अफ़सरों की छानबीन और 600 जगह छापेमारी के बाद भी इनको मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला. सब कुछ करने के बाद, लोगों को डरा-धमकाने के बाद भी मनीष सिसोदिया को खिलाफ कुछ मिला नहीं है. इसके बाद बीजेपी के प्रवक्ताओं और नेताओं को देश के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए. 

पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए

सौरभ भारद्वाज ने कहा, बीजेपी नेताओं को दिल्ली के छोटे-छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों से माफी मांगनी चाहिए. प्रधानमंत्री को भी माफी मांगनी चाहिए. इतिहास में पहली बार हो रहा है कि किसी मामले में आरोपी नंबर 1 के ऊपर आरोप तय नहीं हो पाए. सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा, उनकी चार्जशीट भी मनीष सिसोदिया के नाम लेने से मना कर रही है.

इससे बड़ी क्लीनचिट नहीं हो सकती

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे बड़ी क्लीनचिट नही हो सकती. प्रॉसिक्यूशन एजेंसी 10 हजार पन्नो की चार्जशीट दे रही है. सरकारी गवाह जो बना वो भी नहीं कह रहा कि मनीष सिसोदिया ने कुछ गलत किया है. इतनी बड़ी हार केंद्र सरकार की कभी नही हुई. ईडी की जांच PMLA के तहत होती है. सीबीआई को कुछ मिला होना चाहिए तभी ईडी जांच करती है. ईडी अगर अब भी कार्रवाई करती है तो ये गैर संवैधानिक होगा. 

सिसोदिया के खिलाफ जांच जारी

CBI ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. CBI ने कोर्ट को बताया कि मामले में 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, इनमें 3 पब्लिक सर्वेंट है. CBI ने कोर्ट को बताया कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ अभी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, मनीष सिसोदिया का नहीं है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget