एक्सप्लोरर

गिरफ्तारी की आशंका के बीच केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली सीएम को चौथा समन जारी कर सकती है ईडी

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शराब नीति मामले के तार एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं. इसे लेकर ईडी उनसे पूछताछ करना चाहती है.

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार (5 जनवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी कर सकती है. अभी ईडी ने उन खबरों का फिर से खंडन किया है कि जल्द ही दिल्ली सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. ईडी के सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली शराब नीति मामले में 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए) कानून को लेकर पूछताछ के लिए केजरीवाल को बुलाया जा रहा है. 

इस बीच चर्चाएं इस बात को लेकर भी हो रही हैं कि क्या दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल जाने वाले हैं. इस बात की आशंका कोई और नहीं बल्कि खुद अरविंद केजरीवाल जता रहे हैं. उनकी पार्टी के नेता भी दो दिनों से यही कह रहे हैं कि ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है. इस बीच एक नए घोटाले ने केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगा रही थी कि केजरीवाल की आज गिरफ्तारी बस होने ही वाली है. 

ईडी के समन पर क्या बोले केजरीवाल?

हालांकि, केजरीवाल की गिरफ्तारी तो नहीं हुई, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने आकर उन्हीं बातों को दोहराया, जो लगातार उनके साथी पिछले कुछ घंटों से कह रहे हैं. पिछले दो साल से आप शराब घोटाला का नाम सुन रहे हैं. अभी तक इस घोटाले में एक भी पैसा नहीं मिला है. बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है. मेरी सबसे बडी संपति मेरी ईमानदारी है. हमने समन का जवाब भेज दिया है. ईडी की तरफ से भेजा गया समन पूरी तरह से गैरकनूनी है. 

लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकना है मकसद- केजरीवाल

जब देश में आम चुनाव का शंखनाद हो चुका हो चुका है. रणनीति, प्लानिंग, गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है. उस वक्त केजरीवाल इस मुद्दे को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़ने से नहीं चूके. दिल्ली के मु्ख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई ने मुझे 8 महीने पहले बुलाया था. मैंने उनके सामने पेश हुआ. एक बार फिर से लोकसभा चुनाव से ठीक 2 महीने पहले मुझे बुलाया जा रहा है. 

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी का मकसद जांच पूछताछ करना नहीं, मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है. पूछताछ के बहाने केजरीवाल को बुला लो, फिर गिरफ्तार कर लो, ताकि मैं प्रचार ना कर पाऊं. एक तरफ केजरीवाल है जो बोल रहे हैं कि ईडी का समन गैरकानूनी है. दूसरी तरफ बीजेपी है जो कह रही है कि केजरीवाल डर गए हैं.

मोहल्ला क्लिनिक में घोटाले का आरोप

इस बीच केजरीवाल सरकार पर मोहल्ला क्लीनिक में पैथोलॉजी-रेडियोलॉजी टेस्ट में घोटाले का नया आरोप लगा है.  इस मुद्दे पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. खबर है कि इस मुद्दे पर भी केजरीवाल सरकार आर पार के मूड में है और स्वास्थ्य सचिव को सस्पेंड करने का प्लान बना रही है. शराब घोटाले में फंसी आम आदमी पार्टी के खिलाफ अब बीजेपी को नया मुद्दा मिल गया. बीजेपी दारू के बाद अब दवा के मुद्दे पर केजरीवाल को घेर रही है.

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में ऐसे मरीजों का भी इलाज कर दिया है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं था. पहले तो दारु का ही घोटाला था अब तो दवा का भी घोटाला हो गया है. 

यह भी पढ़ें: शराब नीति के बाद मोहल्ला क्लिनिक पर आर-पार, क्या सच में सीएम केजरीवाल होंगे गिरफ्तार? यहां समझिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget