एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: 'मनीष सिसोदिया का तीसरी चार्जशीट में भी नाम नहीं', AAP ने किया दावा

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने गुरुवार (6 अप्रैल) को बड़ा दावा किया.

Delhi Excise Policy Case: आबकारी नीति मामले में ईडी ने गुरुवार (6 अप्रैल) को  सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की. यह चार्जशीट राजेश जोशी, राघव मगुंटा और गौतम मल्होत्रा के खिलाफ दाखिल की गई. इसी बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईडी की तीसरी चार्जशीट में भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है. पहली औऱ दूसरी चार्जशीट में भी सिसोदिया का नाम नहीं था.

चार्जशीट को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट 14 अप्रैल को सुनवाई करेगा. ईडी ने कोर्ट को बताया कि मल्होत्रा को 7 फरवरी,  राजेश  को 8 फरवरी और  राघव मगुंटा को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया था. वहीं ईडी ने बुधवार (6 अप्रैल) को भी कोर्ट में कहा था कि सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच महत्वपूर्ण चरण में है और इसमें उनकी संलिप्तता के नए सबूत मिले हैं. जांच एजेंसी ने यह दलील उनकी जमानत अर्जी पर बहस करने के लिए समय मांगते हुए दी थी.

मनीष सिसोदिया के वकील ने क्या कहा?
इस दौरान सिसोदिया की ओर से पेश हुए वकील ने कहा था कि ईडी के पास इसको लेकर कोई सबूत नहीं है. उन्होंने सब कुछ जांचा ,आवास पर छापा मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला. कोई पैसा उनके या फिर किसी परिवार के सदस्य के बैंक खाते में नहीं है.

दरअसल शराब नीति 2021-22 को बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में कई बार पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया था.  इसके बाद से आप केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है.

बता दें कि इसी बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति मामले में आप के नेता सिसोदिया की जमानत याचिका पर सीबीआई से गुरुवार (6 अअप्रैल) को जवाब मांगा. जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने सिसोदिया की याचिका पर जांच एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. 

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: के कविता से तीसरे दिन ED ने की 10 घंटे पूछताछ, BRS नेता बोलीं- दुर्भाग्य है कि...

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget