एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: भारत-पाकिस्तान के बाद अब कपिल मिश्रा बोले- ‘ये चुनाव 20% बनाम 80% के बीच’

कपिल मिश्रा ने, ‘’अमानतुल्लाह खान वहां (शाहीन बाग) पैसा दे रहा है, वहां गद्दे पहुंचा रहा है और खुद वहां मौजूद रहता है. मेरा आरोप नहीं बल्कि यह सच है कि शाहीन बाग आम आदमी पार्टी द्वारा करवाया गया है.''प्रवेश वर्मा के केजरीवाल को आतंकवादी वाले बयान पर कपिल मिश्रा ने कहा, ‘’हम आतंकी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो सोच समझकर करते हैं, क्योंकि हम आतंकी सोच की बात करते हैं.''

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच नेताओं की तरफ से लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं. दिल्ली चुनाव को ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ का चुनाव बताने वाले मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने अब हिंदु-मुस्लिम का नाम लिए बिना कहा कि ये चुनाव 20% बनाम 80% के बीच है.

...तो क्या 80 फीसदी जनता चुपचाप देखती रहेगी?- कपिल मिश्रा

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कपिल मिश्रा ने कहा, ‘’दिल्ली का चुनाव का 20 फीसदी बनाम 80 फीसदी का हो गया है. हम शुरुआत से विकास के मुद्दों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब मांग रहे थे.’’ उन्होंने कहा, ‘’सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कहेंगे कि वह शाहीन बाग के लोगों के साथ हैं तो क्या 80 फीसदी जनता चुपचाप देखती रहेगी?’’

20 फीसदी वोट पाने के लिए केजरीवाल ने शाहीन बाग कराया- कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने आगे कहा, ‘’अमानतुल्लाह खान वहां (शाहीन बाग) पैसा दे रहा है, वहां गद्दे पहुंचा रहा है और खुद वहां मौजूद रहता है. मेरा आरोप नहीं बल्कि यह सच है कि शाहीन बाग आम आदमी पार्टी द्वारा करवाया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’केजरीवाल ने शाहीन बाग इस वजह से खड़ा करवाया है, क्योंकि वह जो विकास के दावे कर रहे थे और हमने जब उनकी पोल खोली तो उनके सारे दावे खोखले साबित हुए. इस वजह से 20 फीसदी वोट पाने के लिए यह शाहीन बाग करवाया गया है.’’

कपिल मिश्रा ने यह भी कहा, ‘’आम आदमी पार्टी ऐसे लोगों को टिकट दे रही है जो हिंदू मुसलमान करवाते हैं, जिनके नाम एफआईआर है.’’

आतंक का माहौल बनाकर 80 फीसदी जनता को डराना चाहते हैं केजरीवाल- कपिल मिश्रा

पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के केजरीवाल को आतंकवादी वाले बयान पर कपिल मिश्रा ने कहा, ‘’हम आतंकी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो सोच समझकर करते हैं, क्योंकि हम आतंकी सोच की बात करते हैं. यह वह लोग (केजरीवाल) हैं, जो आतंक का माहौल बनाकर 80 फीसदी जनता को डराना चाहते हैं.’’

इससे पहले कपिल मिश्रा ने क्या कहा था?

बता दें कि इससे पहले कपिल मिश्रा ने दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की तुलना हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से कर दी थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान काम मुकाबला होगा.'' उनके इस बयान पर चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे का बैन लगा दिया था.

यह भी पढ़ें-

निर्भया गैंगरेप: मुकेश की फांसी पर लगी फाइनल मुहर, सुप्रीम कोर्ट का राष्ट्रपति के फैसले में दखल से इनकार

केरल विधानसभा में घमासान: राज्यपाल ने मजबूरी में पढ़ा CAA के खिलाफ राज्य सरकार का भाषण, सफाई भी दी

प्रवेश वर्मा ने सीएम केजरीवाल को बताया आतंकवादी, कहा- बहन और बेटी को बचाना है तो उन्हें भगाना होगा

कामरा विवाद पर सियासत गर्म: IndiGo-Air India ने किया बैन, कांग्रेस बोली- अर्नब ने अपनी ही दवा का स्वाद चखा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget