एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: भावुक केजरीवाल ने कहा- ‘जनता तय करे, मैं उनका बेटा हूं या आतंकवादी’

पिछले पांच सालों में मैंने दिल्ली के हर बच्चे को अपनी तरह का माना है और उनके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की है. क्या यह मुझे आतंकवादी बनाता है?- केजरीवालप्रवेश वर्मा ने कहा था- केजरीवाल अगर जीतकर आये तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी. दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छुपे हुए हैं.

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा की ओर से खुद को चुनावी रैली में आतंकवादी कहने पर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि अब दिल्ली की दो करोड़ जनता तय करेगी कि मैं उनका बेटा हूं या आतंकवादी. इस दौरान केजरीवाल भावुक भी हो गए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, ‘’पिछले पांच सालों में मैंने दिल्ली के हर बच्चे को अपनी तरह का माना है और उनके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की है. क्या यह मुझे आतंकवादी बनाता है? मैंने लोगों के लिए दवा और परीक्षण की व्यवस्था की, क्या कोई आतंकवादी ऐसा करता है?’’

मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ दो बार भूख हड़ताल की- केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘’मैं डायबिटिक हूं. दिन में चार बार इंसुलिन लेता हूं. अगर डायबिटीज वाला व्यक्ति इंसुलिन पर है और तीन-चार घंटे तक कुछ नहीं खाता है तो वे गिर जाते हैं और मर जाते हैं. ऐसी स्थिति में मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ दो बार भूख हड़ताल की है, एक बार 15 दिन और फिर 10 दिन.’’

इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा, ‘’अनशन के दौरान हर डॉक्टर ने कहा कि केजरीवाल 24 घंटे से ज्यादा नहीं जीएंगे, मैंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. पिछले पांच सालों में उन्होंने मुझे परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मेरे घर, मेरे कार्यालय पर छापा मारा और मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए. मैं आतंकवादी कैसे हो सकता हूं?’’

प्रवेश वर्मा ने क्या कहा था?

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा था, ‘’केजरीवाल अगर जीतकर आये तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी. दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छुपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में ‘केजरीवाल जैसे आतंकवादी से.’’

यह भी पढ़ें-

राहुल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- ‘किसी से प्यार न करने वाले गोडसे ने गांधी को गोली मारी, मोदी भी ऐसे ही’

यूपी: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बोले- ‘शरजील जैसे को फांसी पर लटका देंगे, देशद्रोही कुत्ते की मौत मरेंगे’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget