एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी आज जारी करेगी घोषणा पत्र, पीएम मोदी लगातार दूसरे दिन करेंगे रैली

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिये के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा. 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.बीजेपी और कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए पहले ही घोषणा पत्र जारी कर दिया है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब महज चार दिन बचे हैं. सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए पहले ही अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. अब राज्य में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज पार्टी का घोषणापत्र जारी करेगी. घोषणापत्र में केजरीवाल की 10 गारंटियां अहम हिस्सा होंगी.

आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के विकास से जुड़ी कई अन्य घोषणाएं भी की जाएंगी. जानकारी के मुताबिक यमुना की सफाई से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है. वहीं महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मोहल्ला मार्शल की तैनाती, दिल्ली सरकार के इनीशिएटिव, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को और व्यापक तौर पर लागू करने की घोषणा की जा सकती है. दिल्ली में ट्रैफिक जाम को देखते हुए सड़को की रिडिज़ायनिंग से संबंधित प्रोजेक्ट का भी एलान किया जा सकता है.

पीएम मोदी लगातार दूसरे दिन रैली करेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे. वह आज दोपहर करीब ढाई बजे द्वारका के डीडीए ग्राउंड, सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन के पास जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की पहली रैली सोमवार को कड़कड़डूमा के पास सीबीडी मैदान में हुई.

शाहीन बाग प्रदर्शन संयोग नहीं प्रयोग है- पीएम मोदी

सोमवार को पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए हैं. ये सिर्फ एक संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजाइन है जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने के इरादे रखता है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर ये सिर्फ कानून का विरोध होता तो सरकार के तमाम आश्वासन के बाद इसे समाप्त हो जाना चाहिए था लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीति का खेल खेल रहे हैं. शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर ये पीएम मोदी का पहला बयान था और ये दिल्ली चुनाव का मुद्दा बन चुका है.

दिल्ली चुनाव प्रचार में उतरेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में उतरेंगे. राहुल आज शाम 4 बजे जंगपुरा और शाम 7 बजे संगम विहार में जनसभाएं करेंगे. राहुल इसके अलावा एक रैली कोंडली में भी करेंगे. चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में बुधवार को प्रियंका गांधी दो रैलियां करेंगी. पांच फरवरी को सीलमपुर क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली प्रस्तावित है लेकिन उनकी सेहत खराब होने के कारण रैली को उनकी जगह प्रियंका गांधी के द्वारा सम्बोधित करने की सभांवना जताई जा रही है. गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार छह फरवरी को शाम 5 बजे समाप्त हो रहा है. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिये के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा. 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

यूपी: गर्म खाने के बर्तन में गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत, DM ने दिया हेडमास्टर को सस्पेंड करने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget