एक्सप्लोरर

Delhi Election: जेडीयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं

प्रशांत किशोर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का चुनावी कैंपेन देख रहे हैं. वे जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. जेडीयू ने दिल्ली के लिए स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी अपनी किस्मत आजमा रही है. दिल्ली में कई ऐसे इलाके हैं जहां बिहार के लोगों की अच्छी खासी संख्या है. जेडीयू की नजर इन्हीं इलाकों पर है. इस बीच जेडीयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इनमें 20 नेताओं के नाम शामिल हैं

इस लिस्ट में बड़ी बात ये है कि इससे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का नाम नहीं है. प्रशांत किशोर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन का काम देख रहे हैं. लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार, बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, केसी त्यागी, आरसीपी सिंह, ललन सिंह समेत 20 नेता शामिल हैं.

जेडीयू के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नीतीश कुमार, केसी त्यागी, आरसीपी सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, अशोक चौधरी, संजय कुमार झा, अफाक अहमद खान, दयानंद राय, श्रवण कुमार, जयकुमार सिंह, महाबली सिंह, महेश्वर हजारी, दिलेश्वर कामत, आरपी सिंह, सुनील कुमार पिंटू, कविता सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और राज सिंह मान.

Delhi Election: जेडीयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं

दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. इससे पहले भी जेडीयू दिल्ली के मैदान में उतर चुकी है. क्षेत्रीय पार्टियों की ये कोशिश रहती है कि वे दूसरे राज्य में भी चुनाव लड़ें और अपने संगठन को मजबूत करें. नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन भी कर चुके हैं. बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा दिल्ली में जेडीयू का काम देख रहे हैं. अभी तक उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया गया है.

जेडीयू का कहना है कि वह दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी. लेकिन सूत्रों के मुताबिक जेडीयू बीजेपी के लिए दो सीटें छोड़ सकती है. अभी तक 70 में से बीजेपी ने 57 सीटों पर ही उम्मीदवारों का एलान किया है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में जेडीयू और बीजेपी के भी गठबंधन हो सकता है. बता दें कि बिहार के बाहर जेडीयू का बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget