एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: BJP के लिए प्रचार करने उतरे दुष्यंत चौटाला, कहा- दिल्ली सरकार 5 साल बहाने बनाती रही, उनकी पोल खुली

दुष्यंत चौटाला ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सत्ता में आने से पहले लोकपाल लागू करने की बात करते थे लेकिन उनके झूठ की पोल खुल रही है. वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल राज करने के बाद भी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए बैसाखियों का सहारा लेना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार में बीजेपी की साझेदार जेजेपी के नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे. दुष्यंत ने दिल्ली के द्वारका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया. रैली को संबोधित करते हुए दुष्यन्त ने दिल्ली के लोगों से बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की.

दुष्यंत चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि दिल्ली वासी देश के दिल यानी कि दिल्ली को देश के साथ जोड़ने का काम करें. उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े होकर दिल्ली को विकास पथ की ओर अग्रसर करें. इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा देशहित में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की सराहना की तो वहीं दिल्ली की मौजूदा सरकार और कांग्रेस पर कटाक्ष भी किए.

दुष्यंत चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 48 घंटे देश की राजधानी दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और इस कीमती समय में सबको मिलकर देश के दिल को इस देश से जोड़ने का काम करना है. वहीं उन्होंने अपने परदादा जननायक चौधरी देवीलाल का जिक्र करते हुए दिल्ली देहात के लोगों को याद दिलाया कि कैसे ताऊ देवीलाल ने मनचाहे कम दामों पर खरीदी जा रही किसानों की जमीनों को एग्रीकल्चर जोन में घोषित करके बचाया.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी तरह आज दिल्ली की जनता को देखना होगा कि उनका भविष्य कौन सुरक्षित कर सकता है. उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी कि पिछले पांच महीनों में केंद्र सरकार ने देशहित में कई ऐसे कदम उठाए जो कि ऐतिहासिक है. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले हम सुनते थे कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 कौन हटाएगा, नागरिकता का आधार देने का काम कौन करेगा लेकिन मौजूदा बीजेपी सरकार ने देशहित में ये कठिन निर्णय लेने का काम करके दिखाया. उन्होंने कहा कि इसी तरह अब आपको भी केंद्र की ताकत को दिल्ली की ताकत के साथ जोड़ने का काम करना पड़ेगा.

वहीं दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि जिस पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपने समय में नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार किया था आज वही इसका विरोध कर रही है. उन्होंने अपील की कि देश की राजधानी के लोगों को आज यह बात समझनी होगी.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज दिल्ली में कांग्रेस की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि जिस पार्टी ने यहां 15 साल तक राज किया उसी को आज प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर 70 उम्मीदवार उतारने के लिए बैसाखियों का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली की मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग सरकार में आने से पहले लोकपाल लागू करने, महिला सुरक्षा की बात करते थे लेकिन आज उन्हीं के राज में अपराध के बढ़ते हुए आंकड़े उनके झूठ की पोल खोल रहे है. उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक मौजूदा दिल्ली सरकार केवल 'केंद्र सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा' का बहाना बनाकर विकास के कामों को टालती रही.

दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली की जनता से आह्वान किया कि आज प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए दिल्ली वासियों के पास सुनहरा मौका है और इस मौके को वे चूकने न दें. उन्होंने कहा कि खासकर दिल्ली देहात को आज बड़े परिवर्तन की ओर आगे बढ़ना होगा क्योंकि यहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य और रिहायशी कॉलोनिों को पक्का करने आदि मूलभूत सुविधाओं की बड़ी जरूरत है. उन्होंने अपील की कि एक-एक साथी मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होकर बीजेपी प्रत्याशियों को वोट देकर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएं.

यूं तो दुष्यन्त खुद भी दिल्ली चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते थे लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी को मनचाहा चुनाव निशान न मिलने और बीजेपी के साथ गठबंधन की बात अधर में ही लटके रहने के बाद दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget