एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो ने दी यात्रियों को सौगात, 12 स्टेशनों पर स्मार्ट ई-रिक्शा सर्विस शुरू

मेट्रो की ओर से जिन 12 नए स्टेशनों पर ये रिक्शे चलने शुरू हुए हैं, उनमें पटेल नगर, कुतुबमीनार, घिटोरनी, अर्जनगढ़, नवादा, शादीपुर, नांगलोई, नांगलोई रेलवे स्टेशन, गोविंदपुरी, हरकेश नगर-ओखला, मूलचंद और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने यात्रियों के लिए नई सौगात दी है. डीएमआसी की ओर से 12 मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट ई-रिक्शा सर्विस शुरू की गई है. डीएमआरसी के इस कदम के बाद अब 29 स्टेशनों पर यात्री ई रिक्शा का लाभ उठा सकते हैं. स्मार्ट-ई नाम के ये ई-रिक्शे दिल्ली में चल रहे दूसरे ई-रिक्शों से बहुत ही ज्यादा अलग और सुविधाजनक है.

डीएमआरसी के डायरेक्टर (ऑपरेशंस) एके गर्ग ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर इन 250 ई-रिक्शों को आगे के लिए रवाना किया. डीएमआरसी की ओर से ये रिक्शे सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चलेंगे. इन रिक्शों का काम है कि आस-पास की कॉलोनियों से लोगों को मेट्रो स्टेशनों तक लाएं और ले जाएं.

किन मेट्रो स्टेशन पर शुरू की गई है सुविधा

मेट्रो की ओर से जिन 12 नए स्टेशनों पर ये रिक्शे चलने शुरू हुए हैं, उनमें पटेल नगर, कुतुबमीनार, घिटोरनी, अर्जनगढ़, नवादा, शादीपुर, नांगलोई, नांगलोई रेलवे स्टेशन, गोविंदपुरी, हरकेश नगर-ओखला, मूलचंद और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.

ई रिक्शा को लेकर डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक 17 स्टेशनों पर करीब 800 ऐसे रिक्शे चलाए जा रहे हैं. इन रिक्शों के जरिए रोज एक लाख से ज्यादा यात्री ट्रेवल कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि लोगों को दूसरे ई-रिक्शों के मुकाबले ये रिक्शे ज्यादा पसंद भी आ रहे हैं.

जल्द ही 12 अन्य स्टेशनों पर चलाए जाएंगे ऐसे रिक्शा

डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा कि अगले दो-तीन महीनों में 12 और स्टेशनों पर ऐसे 500 रिक्शे चलाए जाएंगे. इन रिक्शों के मदद से मेट्रो स्टेशन से कनेक्टविटी को सुधारने में काफी मदद मिलेगी.

अधिकारियों ने बताया कि इनमें जीपीएस डिवाइस लगे हुए हैं और ड्राइवर का केबिन, यात्रियों की सीट व रिक्शे का आगे-पीछे का हिस्सा पूरी तरह विंडस्क्रीन से कवर किया गया है. ये मेट्रो स्टेशन के आस-पास के 5 से 10 किमी के दायरे में चलेंगे. इनका किराया 5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किया गया है.

दिल्लीः कार सवार युवक पर अंधाधुंध 40 राउंड फायरिंग, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget