एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1.17 लाख मरीज, अबतक 3487 लोगों ने गंवाई जान

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 3,487 हो गई है जबकि कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,16,993 है. अब तक 95,699 कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हो चुके हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोविड-19 के 1,647 नये मरीज सामने आए. इसके साथ ही देश की राजधानी में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1.17 लाख हो गई. वहीं, बुधवार को 41 और लोगों की मौत के साथ जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,487 हो गई.

मामले घटने का दावा

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह लगातार पांचवा दिन है, जब नये मामलों की संख्या 2000 से कम रही. विभाग के मुताबिक 11 से 13 जुलाई के बीच नये मामलों में कमी आई. 11 जुलाई को 1,781, 12 जुलाई को 1,574 और 13 जुलाई को 1,246 नये मामले आए. वहीं, 14 जुलाई यानी मंगलवार को इसमें आंशिक वृद्धि हुई और नये मामलों की संख्या बढ़कर 1,606 हो गई और यह बुधवार को भी जारी रही.

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 41 लोगों की मौत हुई है. साथ ही बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,807 रही जो पिछले दिन के 18,664 मरीजों से कम है.

अब तक 3,487 लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 3,947 कोविड-19 मरीज सामने आए थे. दिल्ली में मंगलवार तक कोविड-19 से 3,446 लोगों की मौत हुई थी. बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 3,487 हो गई है जबकि कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,16,993 है. अब तक 95,699 कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हो चुके हैं.

मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालवार राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से हुई मौतों के आंकड़ों की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि सरकारी गुरु तेग बहादुर अस्पताल में जल्द प्लाजमा बैंक की शुरुआत होगी, जो राजधानी में इस तरह की तीसरी सुविधा है.

रैपिड एंटीजन जांच की संख्या बढ़ी स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को रैपिड एंटीजन जांच की संख्या बढ़कर 15,964 हो गई जबकि पीसीआर, सीबीएनएएटी और ट्रू एनएएटी जांच की संख्या 6,564 रही. इस प्रकार दिल्ली में बुधवार को कुल 22,528 नमूनों की जांच की गई. दिल्ली में अब तक 7,36,436 नमूनों की जांच हो चुकी है, बुधवार तक दिल्ली में प्रति दस लाख आबादी पर 38,750 जांच हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

दुनियाभर में कोरोना महामारी काबू से बाहर, 24 घंटे में आए 2.32 लाख नए मामले, अबतक 5.86 लाख लोगों की मौत

ट्विटर की सुरक्षा में सबसे बड़ी सेंध, ओबामा, बिल गेट्स, जेफ बेजोस समेत कई लोगों के अकाउंट हैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget