एक्सप्लोरर

केजरीवाल सरकार में अहम फेरबदल : जल मंत्रालय संभालेंगे CM!

फिलहाल जल मंत्रालय राजेन्द्र पाल गौतम के पास है. गौतम के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक एक दिन पहले शनिवार को ही मुख्यमंत्री ने उनसे इस बाबत चर्चा की है.

नई दिल्ली : दिल्ली की केजरीवाल सरकार में अहम फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री खुद जल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. मौजूदा सरकार में ढाई सालों में केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा था. इस हफ्ते की शुरुआत में ही इसका औपचारिक एलान कर दिया जाएगा.

दिलचस्प है कि 'बदलाव'  के दौर से गुजर रहे केजरीवाल ने अपने स्वभाव के विपरीत काफी दिनों से बयानबाजियों से किनारा किया हुआ है और अब सरकार में विभाग भी रखने वाले हैं.

फिलहाल जल मंत्रालय राजेन्द्र पाल गौतम के पास है. गौतम के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक एक दिन पहले शनिवार को ही मुख्यमंत्री ने उनसे इस बाबत चर्चा की है.

केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को हटाने के बाद गौतम को कैबिनेट में शामिल कर जल विभाग सौंपा था. अहम बात ये है कि दलित कोटे से मंत्री बनने के कुछ दिन बाद ही राजेन्द्र गौतम से पर्यटन विभाग लेकर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को दे दिया गया था और अब उनसे जल विभाग भी लिया जा रहा है.

गौतम के एक के बाद एक विभागों की कटौती भी सवालों को जन्म देती है. हालांकि वो मंत्री बने रहेंगे लेकिन अब उनके पास समाज कल्याण और महिला बाल विकास जैसे विभाग ही होंगे.

सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल सरकार ने ये महसूस किया है कि दिल्ली में खास तौर पर पिछड़े इलाकों में पानी और सीवर लोगों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है.

जानकारी के मुताबिक पानी-सीवर को लेकर मुख्यमंत्री के पास काफी शिकायतें आ रही थी. ऐसे में CM केजरीवाल ने सरकार के बचे हुए कार्यकाल में इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देने और तेजी से काम करने का मूड बना लिया है. इसी के मद्देनजर उन्होंने जल विभाग अपने पास रखने का फैसला किया है. यानी दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन अब मुख्यमंत्री केजरीवाल होंगे.

बड़ी बात ये है कि मौजूदा सरकार में केजरीवाल ने अब तक अपने पास कोई विभाग नहीं रखा था. हालांकि इससे पहले 49 दिनों की सरकार में जल विभाग केजरीवाल के पास ही था. शीला दीक्षित ने भी 15 साल तक ये विभाग अपने पास रखा था. दिल्ली में पानी और सीवर का काम दिल्ली जल बोर्ड के पास है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
PM मोदी की यूएई समेत इन 5 देशों की यात्रा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? विदेश मंत्रालय ने बताया
PM मोदी की यूएई समेत इन 5 देशों की यात्रा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? विदेश मंत्रालय ने बताया
पॉक्सो मामले में बंदी साई भागीरथ ने हाई कोर्ट का किया रुख, CM रेवंत रेड्डी के आदेश के कुछ ही घंटों बाद जमानत के लिए दिया आवेदन
पॉक्सो मामले में बंदी साई भागीरथ ने HC का किया रुख, CM रेवंत रेड्डी के आदेश के कुछ ही घंटों बाद जमानत के लिए दिया आवेदन
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget