एक्सप्लोरर

कोरोना पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- स्थिति काबू में है, मामले कम हो रहे हैं

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर पहुंचने पर मरीजों को सड़कों पर सोना पड़ा था, लेकिन दिल्ली में जब एक दिन में 8,500 मामलें आए तब भी अस्पतालों में 7,500 बेड खाली थे और यह सब हमारे मजबूत अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था के कारण संभव हो पाया.”

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना महामारी की स्थिति 'नियंत्रण में' है और मामलों की संख्या भी कम हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली ने कोविड-19 महामारी के समय बहुत कठिन लड़ाई लड़ी है.

दिल्ली बार काउंसिल और दिल्ली के बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश किया और स्वास्थ्य क्षेत्र में उस निवेश का परिणाम अब महामारी के दौरान दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा, “दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रही है. अब राजधानी में कोविड-19 के मामलें भी कम हो रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है. दिल्ली ने कोविड-19 महामारी के समय बहुत कठिन लड़ाई लड़ी है.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर पहुंचने पर मरीजों को सड़कों पर सोना पड़ा था, लेकिन दिल्ली में जब एक दिन में 8,500 मामलें आए तब भी अस्पतालों में 7,500 बेड खाली थे और यह सब हमारे मजबूत अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था के कारण संभव हो पाया.”

दिल्ली में नहीं लगेगा नाइट लॉकडाउन

इससे पहले दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट में कहा था कि राज्य में कोरोना के मामलें एक बार फिर तेजी से घट रहे हैं. ऐसे में राजधानी में नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा. गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कोरोना संकट को लेकर सुनवाई हुई, जिसमें दिल्ली सरकार ने राजधानी में तैयारियों और अबतक के एक्शन की जानकारी दी.

गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट में राकेश महरोत्रा ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर याचिका दायर की थी, जिसमें महामारी को लेकर तैयारियों पर सवाल उठाए गए थे. दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कोर्ट को बताया कि दिल्ली में कोविड के मामले नवंबर की तुलना में दिसंबर में लगातार कम हो रहे हैं.

वहीं हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि चालान के पैसों का उन्होंने क्या किया? इसके जवाब में सरकार ने कहा कि ये सरकारी खजाना है और ये सिर्फ कोरोना से संबंधित नहीं है.

यह भी पढ़ें- 

चक्रवात 'बुरेवी' को लेकर केरल में अलर्ट, पांच जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

सरकार और किसानों की बातचीत फिर रही बेनतीजा, पढ़ें बैठक की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget