एक्सप्लोरर

Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने बीजेपी पर किया कटाक्ष- वे लोग क्या जानें आईआईटी की डिग्री क्या होती हैं

Kejriwal Attacks BJP: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बीजेपी से AAP की तुलना करते हुए कहा कि जो लोग शिक्षा का महत्व नहीं जानते उन्हें क्या पता आईआईटी की डिग्री क्या होती है.

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party, AAP) से बीजेपी (BJP) की तुलना करते हुए कहा कि एक तरफ तो "कट्टर ईमानदार" आम आदमी पार्टी है तो दूसरी तरफ सबसे भ्रष्ट पार्टी बीजेपी है. दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में गुरुवार को विश्वसामत (Trust Of Vote) से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीजेपी को देश की सबसे "भ्रष्ट पार्टी" करार दिया. विश्वास मत से पहले अपने भाषण में केजरीवाल ने अपनी आईआईटी (IIT) शिक्षा और अपने बच्चों की शिक्षा के बारे में बताया.

हर बच्चे को अपनी तरह शिक्षा देना चाहता हूं

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "मैं एक सामान्य व्यक्ति हूं और मध्यम वर्गीय परिवार से आया हूं. मैं आईआईटी गया, वहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा ली. मैं आज जो कुछ भी हूं, मुझे शिक्षा के लिए मिले बेहतरीन अवसर की वजह से हूं." केजरीवाल ने बताया "मेरे दोनों बच्चे IIT में पढ़े रहे हैं. मेरा सपना है कि भारत के हर बच्चे को उसी तरह की शिक्षा मिले, जैसी मेरे बच्चों को मिली है. जैसी शिक्षा मुझे मिली है. वैसी ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हर बच्चे को मिलनी चाहिए, ये उनका अधिकार है." 

केजरीवाल ने बीजेपी पर किया कटाक्ष

उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "आज देश में दो ही राजनीतिक दल हैं. एक जो पूरी तरह से भ्रष्ट पार्टी है, उसमें शिक्षित लोगों की कमी है, जबकि एक 'कट्टर ईमानदार' पार्टी है, जिसके पास अच्छी शिक्षा वाले, वास्तविक आईआईटी डिग्री वाले लोग हैं."

वहीं, बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, "वे विधायकों को खरीदने के लिए 20 से 50 करोड़ रुपए तक खर्च कर रहे हैं और अगर मैं स्कूल और अस्पताल बनाना चाहता हूं तो क्या मैं कुछ गलत कर रहा हूं."

विधानसभा में केजरीवाल ने पाया विश्वासमत

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने विश्वास मत हासिल कर लिया है. गुरुवार को विश्वास प्रस्ताव के दौरान आम आदमी पार्टी के 62 में से 59 विधायक मौजूद थे, जबकि बीजेपी के सात विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने भी वॉकआउट किया. बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं. केजरीवाल ने कहा कि विधायकों की संख्या ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बीजेपी द्वारा उनके विधायकों को पार्टी बदलने और उनकी सरकार को गिराने के कथित प्रयास विफल हो गए हैं.

सिसोदिया को गिरफ्तार करने से होगा फायदा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी के बाद गुजरात में उनकी पार्टी के वोट शेयर में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने टिप्पणी की, "यदि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाता है", तो यह दो प्रतिशत और बढ़ जाएगा. केजरीवाल ने दावा किया, "सीबीआई ने सिसोदिया के घर पर छापा मारा, उनके गांव गए और उनके बैंक लॉकर की तलाशी ली. सीबीआई के लोगों ने कहा कि उन्हें तो सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला, लेकिन वे उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबाव में हैं."

ये भी पढ़ें:

PM Modi Kerala Visit: कोच्चि से पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, 'भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए हो रहे हैं एकजुट'

AAP Vs LG: उप-राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP विधायक हिरासत में लिए गए, आरोपों पर LG बोले-...उन्हें हैरानी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget