एक्सप्लोरर

MCD चुनाव: विरोधियों पर वार के बजाय EVM को दगाबाज क्यों बता रहे हैं केजरीवाल ?

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम का चुनाव नजदीक है. चुनाव के चक्रव्यू में चकराए केजरीवाल अब विरोधियों पर वार के बजाय ईवीएम में खोट निकाल रहे हैं. केजरीवाल की मानें तो ईवीएम मशीन बेवफा है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जिस ईवीएम मशीन ने केजरीवाल को दिल्ली में 70 में से 67 सीटें दिलाई, आखिर उसी ईवीएम को केजरीवाल दगाबाज क्यों बता रहे हैं ?

देश की संवैधानिक संस्था को धृतराष्ट्र क्यों बता रहे हैं केजरीवाल ?

आखिर केजरीवाल रात-दिन सिर्फ ईवीएम में खराबी की माला क्यों जप रहे हैं ? क्या केजरीवाल यूपी चुनाव में हुई बीजेपी की बंपर जीत और पंजाब-गोवा में आप की करारी हार से बौखला गए हैं ? केजरीवाल देश की संवैधानिक संस्था को धृतराष्ट्र क्यों बता रहे हैं ? खैर ये भी कहा जा सकता है कि पंजाब और गोवा का जला ईवीएम को फूंक-फूंक कर देख रहा है.

केजरीवाल को भारतीय चुनाव प्रणाली में भरोसा नहीं, या एमसीडी चुनाव में जमीन खिसकने की आशंका की वजह से केजरीवाल घबराए हुए है. दिल्ली नगर निगम का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं ईवीएम मशीनों को लेकर केजरीवाल का डर बढ़ता जा रहा है. केजरीवाल का एक ही दर्द-ए-दिल है कि ईवीएम बेवफा है.

'बीजेपी के लिए फिक्स कर दी गई हैं मशीनें'

दिल्ली नगर निगम के चुनाव से पहले केजरीवाल आरोप लगा रहे हैं कि मशीनें बीजेपी के लिए फिक्स कर दी गई हैं. एमसीडी चुनाव को लेकर केजरीवाल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लेकर तीन मांगें की है.

अरविंद केजरीवाल की पहली मांग है कि एमसीडी चुनाव के लिए राजस्थान से ईवीएम मशीनें ना मंगाई जाए. दरअसल केजरीवाल का आरोप है कि ईवीएम मशीनों को अब नए तरीके से फिक्स किया गया है, किसी भी का बटन दबाने पर लाइट को उसी के सामने की जलेगी लेकिन वोट कमल यानि बीजेपी को जाएगा.

ईवीएम मशीन की टेक्निकल जांच करने की इजाजत

केजरीवाल की दूसरी मांग है कि चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों को ईवीएम मशीन की टेक्निकल जांच करने की इजाजत दी जाए. वैसे हम आपको बता दें कि वोटिंग से पहले पार्टी के एंजेट मॉक पोल करते हैं, उसके बाद ही वोट डाले जाते हैं.

आपको बता दें कि 23 अप्रैल को दिल्ली में नगर निगम चुनाव है. पहली बार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी इसमें किस्मत आजमा रही है. वैसे ये बात किसी से छिपी नहीं है कि दिल्ली की सत्ता में आऩे से पहले केजरीवाल कांग्रेस और बीजेपी पर आरोप लगाने का कोई मौका छोड़ते नहीं थे.

MCD चुनाव से पहले कई विवादों में घिर चुकी है केजरीवाल सरकार

केजरीवाल सरकार चुनाव से पहले कई विवादों में घिर चुकी है. फीस, दफ्तर और थाली कांड को लेकर विरोधी सवाल उठा रहे हैं तो केजरीवाल सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर ही गंभीर आरोप लगा दिए.

ईवीएम के खौफ में अब सिर्फ केजरीवाल ही नहीं हैं. कांग्रेस सहित ज्यादातर विपक्षी नेताओं ने ईवीएम के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात की है. वहीं चुनाव आयोग शुरू से ही ईवीएम के साथ खड़ा है और उसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ से इनकार करता रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका का PM आवास के बाहर मार्च, मनाने गृह सचिव के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह
LIVE: राहुल-प्रियंका का PM आवास के बाहर मार्च, मनाने गृह सचिव के साथ पहुंचे जितेन्द्र सिंह
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget