एक्सप्लोरर

दिल्ली कैबिनेट ने ‘रियल टाइम सोर्सेज अपोर्शनमेंट स्टडी’ को दी मंजूरी, प्रदूषण के स्रोत रियल टाइम में होंगे ट्रैक

हर साल वायु प्रदूषण की समस्या से जूझने वाली दिल्ली अब प्रदूषण के स्रोतों की रियल टाइम पहचान करेगी. वायु प्रदूषण प्रबंधन के लिए ‘रियल टाइम सोर्सेज अपोर्शनमेंट स्टडी’ के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हर साल होने वाली वायु प्रदूषण की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए अब दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्रोतों की रियल टाइम के आधार पर पहचान की जाएगी. शुक्रवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में बेहतर वायु प्रदूषण प्रबंधन के लिए ‘रियल टाइम सोर्सेज अपोर्शनमेंट स्टडी’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

दिल्ली सरकार के मुताबिक यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है जो वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद करेगा. साथ ही इसकी मदद से वायु प्रदूषण के स्रोतों को रियल टाइम में ट्रैक किया जाएगा. स्त्रोत का पता लगने पर रियल टाइम में ही उचित कार्रवाई करने से प्रदूषण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी.

समाधान में काफी मदद मिलेगी- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस स्टडी से दिल्ली के प्रदूषण में योगदान देने वाले अलग-अलग कारकों की पहचान करने और उन कारकों का समाधान करने में काफी मदद मिलेगी. किसी दूसरे शहर में वायु प्रदूषण के रियल टाइम सोर्स का पता लगाने के लिए इस तरह की तकनीक अभी तक नहीं लागू की गई है.

वैज्ञानिक इस नई परियोजना पर जोर-शोर से काम शुरू करेंगे

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली कैबिनेट से इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है और अब वैज्ञानिक इस नई परियोजना पर जोर-शोर से काम शुरू करेंगे. आईआईटी-कानपुर, आईआईटी-दिल्ली, एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) और आईआईएसईआर मोहाली की टीम दिल्ली में इस स्टडी को अंजाम देगी. जानकारी के मुताबिक ‘रियल-टाइम अपोर्शनमेंट' परियोजना दिल्ली में किसी एक स्थान पर वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी के लिए जिम्मेदार कारणों की पहचान करने में मदद करेगी.

सरकार प्रदूषण के सोर्स पर अंकुश लगाने में कई कदम उठा सकेगी

यह वाहनों, धूल, बायोमास, पराली जलाने और उद्योगों से निकलने वाले धुएं जैसे अलग-अलग प्रदूषण स्रोतों के रियल टाइम के प्रभाव को समझने में मदद करेगा. इससे मिले परिणामों के आधार पर सरकार प्रदूषण के सोर्स पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठा सकेगी.

यह भी पढ़ें.

मसूरी के कैम्पटी फॉल का वीडियो दिखा सरकार ने चेताया, क्या ऐसे रुकेगी कोरोना की तीसरी लहर?

पंजाब में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म, एक दिन का रह गया स्टॉक, सीएम अमरिंदर ने लगाई केन्द्र से गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget