एक्सप्लोरर

Delhi Crime: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिल्डर की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

Pashchim Vihar Murder: दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पश्चिम विहार इलाके में एक बिल्डर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Delhi Murder: राजधानी दिल्ली (Delhi) में अपराधियों के हौसले बुलंद है. दिल्ली के पश्चिम विहार (Pashchim Vihar) इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 40 वर्षीय एक बिल्डर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक बिल्डर की पहचान अमित गोयल (Amit Goyal) के रूप में की है. मामले की जांच के लिए स्पेशल पुलिस की 9 टीमें गठित की गई हैं. आरोपियों ने घटना को ज्वाला हेड़ी (Jwala Heri) मार्केट में हल्दीराम के पास बनी पार्किंग में अंजाम दिया है.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलवारों ने अमित गोयल को 4 से 5 गोली मारी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर घटनास्थल तक गाड़ी से आए थे.

पार्किंग एरिया में किया शूट

मृतक अमित गोयल का ऑफिस इसी ज्वाला बेरी मार्केट के विकास टावर में था. बताया जा रहा है कि दोपहर ढाई बजे मृतक अमित गोयल ऑफिस से निकल कर अपनी साइट पर जाने के लिए पार्किंग में आए जहां उनकी गाड़ी खड़ी थी लेकिन आरोपी पहले से ही पार्किंग लॉट में घात लगाकर बैठे थे। और जैसे ही अमित गाड़ी के पास पहुंचे हमलवारों ने अमित पर गोलियां बरसा दीं. घायल अवस्था में अमित को पास के ही बालाजी एक्शन हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. दावा है कि आरोपी कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने अपनी गाड़ी को भी उसी पार्किंग में लगा रखा था.

अमित अपने पीछे छोड़ गए पत्नी और दो बच्चे

मृतक अमित (Amit) के परिवार में पत्नी मीनाक्षी गोयल (Minakshi Goyal) और दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा 14 साल का है जो दसवीं कक्षा में पढ़ता है जबकि 12 साल की बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती थी. एबीपी न्यूज़ (ABP News) की टीम पश्चिम विहार (Pashchim Vihar) के मीरा बाग (Meera Bagh) इलाके में स्थित अमित के घर भी गई लेकिन परिजनों ने बात करने से इंकार दिया. उनका कहना है कि पूरा परिवार अभी सदमे में है. कोई भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है.

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में कई दिनों लापता कांस्टेबल का गाड़ी में मिला शव, पुलिस ने जताई ये आशंका

ये भी पढ़ें: Delhi Crime News: बिहार से महिला को बुलाकर दिल्ली में बनाया गया बंधक, पति ने हाई कोर्ट से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget