एक्सप्लोरर

दिल्ली: NRC को लेकर AAP-BJP में ठनी, केजरीवाल के बयान पर बोले मनोज तिवारी- कानूनी कार्रवाई करूंगा

दरअसल केजरीवाल ने बड़ी होशियारी से मनोज तिवारी को बाहरी बताने की कोशिश की थी. मनोज तिवारी बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन राजनीति दिल्ली में करते हैं .मनोज तिवारी ने कहा है कि मैं केजरीवाल के बयान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा, क्योंकि उन्होंने देश के नागरिकों को घुसपैठिया बता दिया है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ठन गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है. केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को जाना होगा. केजरीवाल के इस बयान पर मनोज तिवारी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

केजरीवाल ने क्या कहा था?

दरअसल मनोज तिवारी ने कई मौकों पर यह मांग की है कि असम की तरह दिल्ली में भी एनआरसी को लागू किया जाना चाहिए. कल मनोज तिवारी के इस बयान पर एक सवाल के जवाब में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुई तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी. केजरीवाल ने ये बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. दरअसल केजरीवाल ने बड़ी होशियारी से मनोज तिवारी को बाहरी बताने की कोशिश की थी. मनोज तिवारी बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन राजनीति दिल्ली में करते हैं.

मनोज तिवारी ने क्या कहा है?

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, ‘’मैं केजरीवाल के बयान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा, क्योंकि उन्होंने देश के नागरिकों को घुसपैठिया बता दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मुझे कहते हुए दुख होता है कि केजरीवाल सरकार मूर्खों की फौज जैसी बातें कर रही है, जो एनआरसी के मतलब को ही नहीं समझते.’’

तिवारी ने आगे कहा, ‘’एनआरसी में देश के लोगों को लेकर कोई बात नहीं है, लेकिन जो विदेशी घुसपैठिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की बात है. तो क्या केजरीवाल देश के टुकड़े टुकड़े होने होने के नारे लगाने वाले लोगों के साथ खड़े हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘’केजरीवाल खुद भी दिल्ली के नहीं है और उनको समझना चाहिए संविधान में सभी कोई अधिकार है कि वह देश में कहीं भी जाकर रह सकता है. तो केजरीवाल का यह बयान संविधान के खिलाफ है.’’

कपिल मिश्रा ने भी खोला केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा

आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कपिल मिश्रा ने तो केजरीवाल को दिल्ली में रह रहे अवैध घुसपैठियों का रहनुमा बना दिया है. अपने ट्वीट में कपिल ने लिखा है, ‘’ये कोई दिल्ली सिटीजन रजिस्टर नहीं हैं कि भारत के नागरिकों को बाहर जाना पड़े. दिल्ली में बैठे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बचाने के लिए ऐसी अनपढ़ों जैसी बात कर रहे हैं केजरीवाल. जो देशद्रोहियों के साथ हैं वो एनआरसी के खिलाफ हैं.’’

यह भी पढ़ें-

हाफिज सईद के हमदर्द बने इमरान, UN से खर्चे-पानी के लिए बैंक अकाउंट से 1.5 लाख निकालने की इजाजत मांगी

Exclusive: भगोड़ा मेहुल चोकसी भारत के हवाले होगा, ABP न्यूज़ से बोले एंटीगुआ के पीएम- हम प्रत्यर्पित करने के लिए तैयार

NSA अजीत डोभाल के कश्मीर दौरे पर महबूबा मुफ्ती का तंज, कहा- 'पहले बिरयानी खाई थी, अब क्या हलीम खाएंगे?'

Birthday: मनमोहन सिंह, जितने शांत उतने ही सशक्त व्यक्तित्व, अर्थव्यस्था को रफ्तार देने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget